Anil K Antony Resigns: पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंथोनी के बेटे और कांग्रेस नेता अनिल के एंटनी ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। इस्तीफा देने से एक दिन पहले एंटोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की आलोचना की थी।
इस्तीफा देने के बाद अनिल एंटोनी ने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत निर्णय है और मुझे लगता है कि यह कार्रवाई का सबसे अच्छा तरीका है। मैंने अपने पिता के साथ इस पर चर्चा नहीं की। मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है और मुझे उम्मीद है कि नेतृत्व इसे स्वीकार करेगा। मुझे नहीं लगता कि अब कांग्रेस में मेरे लिए जगह है।
अनिल एंटोनी ने लगाए धमकी के आरोप
अनिल एंटोनी ने कहा कि उन्हें रात भर धमकी भरे कॉल और नफरत भरे संदेश मिले। एंथनी ने ANI को बताया, “पिछले 24 घंटों में बहुत सी चीजें हुईं, खासकर कांग्रेस के कुछ कोनों से मुझे बहुत दुख पहुंचा है।” एंथनी ने आज एक ट्वीट में कहा कि उन्हें अपने पिछले ट्वीट्स में से एक को वापस लेने के लिए मुझ पर दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने अपने ट्विट्स में पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की निंदा की थी और इसे खतरनाक मिसाल करार दिया था।
अपने त्याग पत्र में एंथनी ने कहा कि उन्होंने ट्वीट को वापस लेने की मांगों को नहीं माना और इसके बजाय पार्टी से अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं। पूर्व रक्षा मंत्री के बेटे ने राहुल गांधी द्वारा चल रही भारत जोड़ो यात्रा पर भी चुटकी ली।
अनिल एंटनी ने अपने इस्तीफे में क्या लिखा?
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल ने अपने इस्तीफे में कहा कि मंगलवार को राज्य में जो कुछ भी हुआ, मुझे लगता है कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की डिजिटल मीडिया और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन सेल छोड़ने का समय है।
उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि मैं राज्य के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। बता दें कि अनिल ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब केरल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने कहा है कि राज्य में पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।
एक दिन पहले अपने ट्वीट में अनिल एंटनी ने लिखा था कि जो लोग ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ के विचारों से सहमत हैं, वे भारत के संस्थानों के लिए खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इराक युद्ध के पीछे जैक स्ट्रॉ का ही हाथ था।
अनिल एंटोनी के इस्तीफे पर बोले शशि थरूर
अनिल के एंटनी के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैंने अनिल से बात नहीं की है। उन्होंने मेरे साथ इस पर चर्चा नहीं की है, लेकिन वह खुद के लिए बोलने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि एक (बीबीसी) डॉक्यूमेंट्री हमारे राष्ट्र की संप्रभुता को कैसे प्रभावित कर सकता है? प्रतिबंध केंद्र द्वारा एक अति-प्रतिक्रिया और अनावश्यक है। हम एक मजबूत देश हैं, हम इसे नजरअंदाज कर सकते थे। हमारी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा ऐसी चीज नहीं है जिसे किसी डॉक्यूमेंट्री से आसानी से प्रभावित किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
19 mins ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
47 mins agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
50 mins agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
1 hr ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
2 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
2 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
4 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
5 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines