सरकार को घेरेगी कांग्रेस, बजट सत्र के लिए बनाई रणनीति; सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुई बैठक

बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने संसद में सरकार को घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है. आज कांग्रेस की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने की. पढ़ें दिल्ली से रमन कुमार की रिपोर्ट.

budget 2026

बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने संसद में सरकार को घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है. आज कांग्रेस की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने की.

विज्ञापन

बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पी. चिदंबरम, जयराम रमेश, नासिर हुसैन, मानिक टैगोर, मनीष तिवारी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे. दोनों सदनों में फ्लोर मैनेजमेंट और विपक्षी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा में सचेतक नासिर हुसैन ने बताया कि पार्टी बजट सत्र के दौरान मनरेगा, एसआईआर, अरावली क्षेत्र से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दे, विदेश नीति, बेरोज़गारी, पीने के साफ पानी, महंगाई और देश की अर्थव्यवस्था जैसे अहम सवालों को प्रमुखता से उठाएगी. लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि यूजीसी एक्ट पर बैठक में चर्चा हुई या नहीं इस पर जब सवाल किया गया तो चुप्पी साधे रखी.

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने बैठक में साफ कहा कि मनरेगा, SIR, महंगाई, बेरोजगारी और प्रदूषण जैसे मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाया जाना चाहिए, ताकि आम जनता की चिंताओं को संसद में लाया जा सके.

विज्ञापन

संसद के भीतर साझा रणनीति को लेकर कल इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक भी बुलाई गई है. यह बैठक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद स्थित कार्यालय में होगी.

बजट सत्र का पहला चरण बुधवार से शुरू होगा. इसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी. जिसमें वे लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा. सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रपति के अवि भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर चर्चा होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ