Delhi News: कांग्रेस ने रविवार को शशि थरूर की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति नरम रुख की टिप्पणी से पूरी तरह खुद को अलग कर लिया. कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘हमेशा की तरह, डॉ. शशि थरूर अपनी बात खुद ही कहते हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उनके हालिया बयान से खुद को पूरी तरह से अलग करती है. थरूर को अपनी राय व्यक्त करने की निरंतर स्वतंत्रता कांग्रेस की विशिष्ट लोकतांत्रिक और उदारवादी भावना को दर्शाती है’.
शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
शनिवार को थरूर द्वारा आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था. इसके बाद हुई तीखी प्रतिक्रिया पर प्रतिक्रिया देते हुए, शशि थरूर ने कहा कि ‘उनके लंबे करियर को एक घटना तक सीमित करना अनुचित होगा. चाहे वह चाहे कितनी भी महत्वपूर्ण क्यों न हो’. शशि थरुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि ‘आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके 98वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, उनकी विनम्रता और शालीनता, तथा आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका अमिट हैं. एक सच्चे राजनेता, जिनका सेवामय जीवन अनुकरणीय रहा है’.
इससे पहले भी कर चुकें हैं शशि थरूर सराहना
इससे पहले भी शशि थरूर ने पार्टी लाइन से परे नेताओं की प्रशंसा कर चुकें हैं. इससे पहले जून में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक कूटनीतिक पहुंच की सराहना करके ध्यान आकर्षित किया था. भाजपा को एक राष्ट्रीय शक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले आडवाणी को इस साल की शुरुआत में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. उन्हें 1990 की अपनी रथ यात्रा के जरिए राम जन्मभूमि आंदोलन का नेतृत्व करने का श्रेय दिया जाता है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
20 mins ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
37 mins agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
3 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
4 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
6 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines