Unemployment Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर शनिवार को युवा कांग्रेस ने देशभर में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए सवाल उठाया कि 8 चीते तो आ गए, अब ये बताइए, 8 सालों में 16 करोड़ रोजजगार क्यों नहीं आए? युवाओं की है ललकार, ले कर रहेंगे रोजगार। वहीं, इस दौरान देशभर में कांग्रेस कार्यालयों में बेरोजगार मेले का आयोजन किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि मोदी सरकार देश के लिए बेरोजगारी की सौगात लाई है इसलिए बेरोजगार युवा उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में माना रहे है।
आगे उन्होंने कहा कि भारत विश्व में सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है। लेकिन देश के 60 फीसदी युवा बेरोजगार घूम रहे हैं तथा 20 से 24 वर्ष तक के युवाओं में 42 फीसद बेरोजगार है। उन्होंने कहा देश में 45 वर्षो में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है लेकिन मोदी सरकार सिर्फ चुने हुए दो उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है और उसे बेरोजगार युवा की दिक्कत नहीं दिखाई पड़ रही है।
युवा कांग्रेस के नेता ने कहा कि देश का हर छठा ग्रेजुएट युवक बेरोजगार है। आठ साल में 22 करोड़ लोगों ने केंद्र सरकार की नौकरी के लिए आवेदन किया लेकिन मोदी सरकार एक प्रतिशत लोगों को भी नौकरी नहीं दे पाई। बेरोजगारी दर पिछले एक वर्ष के उच्च स्तर पर है। सिर्फ अगस्त में ही 20 लाख रोजगार घट गए। केंद्र और राज्यों में 60 लाख पद खाली पड़े हैं, सरकार उस पर कुछ क्यों नही कर रही है?
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
12 mins agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
2 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
4 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
5 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
5 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
6 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
7 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines