कांग्रेस ने चुनाव परिणाम से पहले चार राज्यों में नियुक्त किए ऑब्जर्वर, देखें- किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Congress Observers Four States: कांग्रेस आलाकमान ने चुनावी राज्यों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। ये ऑब्जर्वर विधायक दल की बैठक करवाएंगे। 

कांग्रेस ने चुनाव परिणाम से पहले चार राज्यों में नियुक्त किए ऑब्जर्वर, देखें- किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
विज्ञापन

Congress Observers Four States: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को जारी होंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में नई सरकार बनने जा रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जहां पहले से ही कांग्रेस की सरकार है तो वहीं मध्य प्रदेश, तेलंगाना में भी कांग्रेस कड़ी टक्कर में है। हालांकि मिजोरम में उसे झटका लग सकता है। इस बीच कांग्रेस आलाकमान ने चुनावी राज्यों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। ये ऑब्जर्वर नव निर्वाचित विधायक दल की बैठक करवाएंगे।

राजस्थान के लिए हुड्डा, मिस्त्री, वासनिक और खान नियुक्त

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मधुसूदन मिस्त्री, मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान को नियुक्त किया है। जबकि तेलंगाना के लिए डी के शिवकुमार, दीपा दास मुंशी, अजॉय कुमार, के मुरलीधरन और के जे जॉर्ज को ऑब्जर्वर बनाया है।

विज्ञापन

कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के लिए अजय माकन, रमेश चेन्निथला और प्रीतम सिंह को यह जिम्मेदारी दी है। मध्य प्रदेश के लिए अधीर रंजन चौधरी, पृथ्वीराज चव्हाण, राजीव शुक्ला और चंद्रकांत हंडोरे का नाम शामिल है। कांग्रेस ने कहा है कि राज्य के महासचिव और इंचार्ज इन ऑब्जर्वर्स के साथ कॉर्डिनेशन में रहेंगे।

कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- पांच पर्यवेक्षक सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। बैठक होगी और प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसलिए विधायकों को आना होगा। बीजेपी की ड्रामेबाजी को रोकने के लिए हमें तैयार रहना होगा।

विज्ञापन

नेताओं की बाड़ेबंदी शुरू

दरअसल, कांग्रेस-बीजेपी ने चुनावी परिणाम से पहले अपने-अपने नेताओं की बाड़ेबंदी करना शुरू कर दिया है। संभावित खतरे से बचने के लिए दोनों पार्टी अपनी पूरी जोर आजमाइश में लगी हैं। खास तौर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस कड़ी टक्कर में है। ऐसे में इसके लिए पहले से ही तैयारी शुरू हो गई है। देखना होगा कि इस सियासी संग्राम में कौनसी पार्टी बाजी मारती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ