---विज्ञापन---

देश angle-right

कांग्रेस में बदलाव का दौर शुरू: राहुल गांधी के करीबी दीपक बाबरिया बने हरियाणा के इंचार्ज, गोहिल को गुजरात भेजा

नई दिल्ली: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने फेरबदल शुरू कर दिया है। राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल को गुजरात कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। गोहिल हरियाणा और दिल्ली के AICC प्रभारी थे। वहीं, राहुल गांधी के करीबी दीपक बाबरिया को हरियाणा का इंचार्ज बनाया गया है। बाबरिया इससे पहले […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने फेरबदल शुरू कर दिया है। राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल को गुजरात कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। गोहिल हरियाणा और दिल्ली के AICC प्रभारी थे। वहीं, राहुल गांधी के करीबी दीपक बाबरिया को हरियाणा का इंचार्ज बनाया गया है। बाबरिया इससे पहले मध्य प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं। उनके पास दिल्ली का भी कार्यप्रभार रहेगा।

महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बाबत शुक्रवार की शाम लेटर जारी किया। गुजरात में लोकसभा की 26 और हरियाणा में 10 सीटें हैं। हरियाणा में 2024 में ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

---विज्ञापन---

मुंबई और पुडुचेरी में भी बदलाव

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुंबई और पुडुचेरी में बदलाव के साथ गोहिल को नियुक्त करने के फैसले की घोषणा की। विधायक वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया और वी वैथिलिंगम को पुडुचेरी कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किया गया है।

---विज्ञापन---

क्या बाबरिया खत्म कर पाएंगे गुटबाजी?

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें अक्सर सामने आती हैं। चर्चा है कि इस वक्त संगठन पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का गुट प्रभावशाली है। हुड्डा के अलावा रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा के भी गुट एक्टिव हैं। बाबरिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती गुटबाजी-खेमेबाजी को खत्म करना है।

2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए सबसे ज्यादा परेशान करने वाले थे। महज 17 नेता चुनाव जीत सके थे। इसके बाद गुजरात प्रभारी ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं, हरियाणा में बीते 10 साल से भाजपा की सरकार है। कांग्रेस इस बार चुनाव में हर हाल में जीत तय करना चाहती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2023: नहीं मिलेंगे पिज्जा-बर्गर, अमरनाथ यात्रा का ये है नया फूड मेनू, गृहमंत्री बोले- पुख्ता रहे सुरक्षा व्यवस्था

First published on: Jun 09, 2023 09:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola