Congestion Tax Reduce Traffic Pressure in Bengaluru: बेंगुलरू में ट्रैफिक कम करने के लिए पीक ऑवर्स के दौरान 9 सड़कों पर कंजेशन टैक्स लगाने पर विचार किया जा रहा है। बेंगलुरू में ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए कर्नाटक सरकार ने विशेषज्ञ समिति गठित की थी। समिति ने सुझाव दिया कि शहर में बढ़ती यातायात समस्याओं को कम करने के लिए शहर में कजेंशन टैक्स लगाने का प्रस्ताव दिया है।
‘कर्नाटक का दशक 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का रोडमैप’ शीर्षक से प्रकाशित एक रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि पीक आवर्स के दौरान शहर में प्रवेश करने वाले सभी गैर-छूट वाले वाहनों पर भीड़भाड़ शुल्क लगाना चाहिए। रिेपोर्ट के अनुसार बेंगलुरू में यातायात की भीड़ के कारण लगभग 1.2 करोड़ नागरिक सालाना 60 करोड़ घंटे और प्रति घंटे लगभग 2.8 लाख लीटर ईंधन बर्बाद कर देते हैं।
इन जगहों पर देना होगा कंजेशन टैक्स
समिति ने अपनी रिपोर्ट में बेलारी रोड़, तुमकुरु रोड़, मगदी रोड़, मैसूर रोड़, कनकपुरा रोड़, बन्नेरघटा रोड़, होसुर रोड़, ओल्ड मद्रास रोड़, ओल्ड एयरपोर्ट रोड़ पर यह टैक्स लगाने का सुझाव दिया है।
12 मिलियन वाहन शहर में करते हैं प्रवेश
रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन शहर में 12 मिलियन वाहन प्रवेश करते हैं। समिति ने बताया कि कंजेशन चार्ज लगाने से शहर को पहले की तुलना में अधिक राजस्व मिलेगा। अधिकारियों ने कंजेशन टैक्स के संग्रह के लिए फास्टैग प्रणाली का उपयोग करने का सुझाव दिया है।
5 घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन
बता दें कि बेंगलुरू के लोगों को 27 सितंबर को अत्यधिक जाम की समस्या से जुझना पड़ा। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। इस जाम के कारण शहर का आउटर रिंग रोड़ क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। लोगों ने कहा कि वे इस दौरान 5 घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे।
संबंधित खबरें
'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
11 mins agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
29 mins agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
1 hr agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
2 hrs agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
2 hrs ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
5 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
7 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines