Shocking! छात्रों के स्कूल बैग की चेकिंग, किताबों के साथ कंडोम, गर्भ निरोधक गोलियां और शराब मिली
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Bengaluru News: बेंगलुरु में स्कूल के छात्रों के बैग चेकिंग के दौरान हैरान कर देने वाली चीजें मिली हैं। जानकारी के मुताबिक, छात्रों के बैग के अंदर से चेकिंग के दौरान कंडोम, ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव, लाइटर, सिगरेट, व्हाइटनर और पानी के बोतल में शराब मिला है।
कर्नाटक में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के एसोसिएटेड प्रबंधन (KAMS) के आदेशों का पालन करने वाले और छात्रों के बैग की जांच करने वाले अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने सेल फोन से अगल कुछ और भी बरामद किया, जिसके लिए औचक निरीक्षण शुरू किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कक्षा 8, 9 और 10 के छात्रों के बैग की जांच के दौरान कंडोम, गर्भ निरोधक दवाइयां, लाइटर, सिगरेट बरामद किया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को सस्पेंड करने के बजाए उनके अभिभावकों को नोटिस जारी किया है और उन्होंने विद्यार्थियों की काउंसलिंग की सिफारिश की है।
KAMS के महासचिव डी शशि कुमार ने कहा कि एक छात्र के बैग में आई-पिल मिला। साथ ही पानी की बोतलों में शराब भी थी। बेंगलुरु शहर के कुछ स्कूलों ने पैरेंट्स मीट आयोजित कीं, जिसके दौरान बच्चों के परिवार के सदस्यों को छात्रों से मिले सामानों के बारे में जानकारी दी गई।
रिपोर्ट में नगरभवी के एक स्कूल के प्रधानाचार्य के हवाले से कहा गया है, “हालांकि हमारे स्कूलों में काउंसलिंग सेशन होते हैं, हमने माता-पिता से काउंसलिंग के लिए बाहर से बच्चों की मदद लेने के लिए कहा और 10 दिनों तक की छुट्टी दी।”
एक अन्य प्राचार्य ने बताया कि जांच के दौरान 10वीं कक्षा की एक छात्रा के बैग से एक कंडोम मिला। जब अधिकारियों ने उससे पूछताछ की, तो उसने कहा कि ये उसके साथियों के हैं, जो ट्यूशन में साथ पढ़ते हैं। रिपोर्ट में KAMS के महासचिव के हवाले से कहा गया है कि बेंगलुरु के लगभग 80 प्रतिशत स्कूलों में चेकिंग की गई।
KAMS के महासचिव डी शशि कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अधिकारी छात्रों को शिक्षकों और सहपाठियों को परेशान करने और अभद्र भाषा का उपयोग करने, धमकाने और अश्लील इशारे करने की सूचना दे रहे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: