लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी PNC Infratech लगातार विवादों में घिरी है. अब फिर एक बार उसपर गाज गिरी है. कंपनी को लेकर CBI के स्पेशल कोर्ट में दाखिल हुई एक चार्जशीट में कई पहलू सामने आए हैं. सीबीआई ने साल 2024 के झांसी-खजुराहो हाईवे कंस्ट्रक्शन के दौरान ली गई रिश्वत के केस में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें कई बड़ी गिरफ्तारियां भी हुई थी. चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब ट्रैफिक देखकर बदलेगी स्पीड लिमिट, जानें क्या है सरकार का नया प्लान?
चार्जशीट में क्या-क्या?
सीबीआई ने चार्जशीट में NHAI अधिकारी पुरुषोत्तम लाल चौधरी, जो छतरपुर ऑफिस में बतौर जनरल मैनेजर और प्रोजेक्ट डायरेक्टर काम कर रहे हैं, PNC Infratech के MD योगेश जैन समेत 10 लोगों को आरोपी करार दिया है. दरअसल, 2024 में NHAI के पुरुषोत्तम चौधरी PNC कर्मचारियों से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे, जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था. NHAI अधिकारी पर आरोप है कि वो प्रोजेक्ट की NOC, फाइनल बिल पास कराने और काम के हैंडओवर के बदले 10 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे.
CBI ने कई जगह की रेड
झांसी-खजुराहो हाईवे रिश्वतकांड में घूसखोरों को दबोचने के बाद सीबीआई ने ताबड़तोड़ एक्शन शुरू किया. एजेंसी ने छतरपुर, लखनऊ, आगरा, गुरुग्राम समेत कई ठिकानों पर रेड मारी, जहां आरोपियों से जुड़े कई अहम सबूत मिले. सीबीआई को डिजिटल डिवाइस और रिश्वत लेने से जुड़े कई डॉक्युमेंट्स मिले. आपको बता दें कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को जुलाई 2026 में आम जनता के लिए खोला गया था, जिसे PNC Infratech ने तैयार किया है. हैरानी की बात ये है कि एक महीने के अंदर ही एक्सप्रेसवे पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई, जिन्हें सुखाने के लिए कंपनी पंखों का इस्तेमाल कर रही थी. वो तस्वीरें देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे.
ये भी पढ़ें: आगरा में बारिश के बाद धंसी सड़क, गड्ढे में उतरे सपा नेता, बोले-क्या यही विकास है?
संबंधित खबरें
'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देख बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
30 mins agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
2 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
2 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
4 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
5 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
7 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
7 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
7 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
15 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines