हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पश्चिम बंगाल में दो समुदायों के बीच झड़प, कई घायल, BJP बोली- 'उपद्रवियों ने मंदिर को बनाया निशाना'

South 24 Parganas clash: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना के महेशतला में दो समुदायों के बीच मामूली विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इसके बाद उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर इस मामले को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
दक्षिण 24 परगना में उपद्रवी भीड़ (Pic Credit- X)

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार दो समुदायों के बीच दुकान खोलने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस ने अब तक 29 लोगों को अरेस्ट किया है। अब तक झड़प में 5 लोगों के साथ कई पुलिसवालों के घायल होने की खबर है। फिलहाल सरकार ने रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की है। ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। फिलहाल घटना के विरोध में बीजेपी विरोध-प्रदर्शन कर रही है। मामले में पुलिस ने 40 लोगों को अरेस्ट किया है।

शिव मंदिर में की तोड़फोड़

मामले को लेकर बीजेपी फिलहाल सरकार पर हमलावर हो गई है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था संभाल पाने में बुरी तरह से विफल रही है। इसके साथ ही बीजेपी ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान भीड़ ने रवींद्र नगर पुलिस थाने के पास मेटियाब्रुज विधानसभा क्षेत्र में एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ की।

ये भी पढ़ेंः सोनम रघुवंशी ने किन 6 सुबूतों को देख कबूला पति राजा की हत्या का गुनाह? चीखें मार-मारकर रोई

बीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना

इस बीच आज बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ महेशतला जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनको बीच में ही रोक दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्थानीय थाने के इंस्पेक्टर मुकुल मिया पर बड़े आरोप लगाए। इंस्पेक्टर ने जान बूझकर उपद्रवियों को संगठित होने का मौका दिया।

वहीं इस मामले में टीएमसी का बयान भी सामने आया है। मंत्री और मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि भाजपा बेवजह इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

हिंसा मामले में 40 लोग अरेस्ट

पुलिस ने मामले में अब तक कार्रवाई करते हुए 7 प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें से 4 कोलकाता के नदियाल थाने में दर्ज की गई है। जबकि 3 रवींद्र नगर थाने में दर्ज हुई है। वहीं हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जावेद शमीम ने बताया कि इलाके में निषधाज्ञा लागू कर दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ेंः राजा रघुवंशी की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, सोनम ने 23 मई को लिखी थी, फिर बंद किया फोन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें