फ्री ई-वीजा, कमर्शियल एंबेसी, आतंकवाद… मलेशिया दौरे पर PM मोदी और प्रधानमंत्री अनवर के बीच हुई डील

भारत और मलेशिया के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। पीएम मोदी और प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने संयुक्त बयान जारी किया है। समझौते में आतंकवाद, फ्री ई-वीजा, कमर्शियल एंबेसी समेत कई मामलों पर दोनों पक्ष समहत हुए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

PM Modi and PM Anwar strike deals during Malaysia visit
विज्ञापन

पीएम मोदी इन दिनों मलेशिया दौरे पर हैं। रविवार को पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में पीएम मोदी ने कहा कि हमने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। कहा कि हम अपने युवाओं के बीच विश्वविद्यालय आदान-प्रदान, स्टार्टअप कनेक्ट और कौशल विकास के अवसरों को भी बढ़ा रहे हैं। साथ ही ऐलान किया कि अपने बढ़ते संबंधों को समर्थन देने के लिए हम मलेशिया में एक नया वाणिज्य दूतावास भी खोलने जा रहे हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र विश्व के विकास इंजन के रूप में उभर रहा है।

बैठक में भारत आसियान की केंद्रीयता को प्राथमिकता दी गई। साथ ही चर्चा हुई कि आसियान के साथ, पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के लिए कार्यरत हैं। पीएम मोदी ने आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए मलेशिया को बधाई दी।

विज्ञापन

मीटिंग के बाद पीएम मोदी ने बताया कि हमने व्यापार, इंफ्रा, ऊर्जा, आईटी, बॉयो टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में विकासात्मक सहयोग की समीक्षा की। कहा कि हमने सुरक्षा, रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल प्रौद्योगिकियों और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की है।

दौरे के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि 30 लाख भारतीय प्रवासियों का यह जीवंत समुदाय एक बड़ी शक्ति है। उनके कल्याण के लिए उठाए गए कदम हमारे संबंधों को मानवीय गति प्रदान करते हैं। मलेशिया में भारतीय कामगारों की सुरक्षा के लिए सामाजिक सुरक्षा समझौता, फ्री ई-वीजा और मलेशिया में पर्यटन के लिए यूपीआई डिजिटल इंटरफेस – ये सभी उपाय दोनों देशों के नागरिकों के जीवन को सरल बनाएंगे। कोई भी साझेदारी तभी सफल होती है जब उसका लाभ सीधे लोगों तक पहुंचता है।

विज्ञापन

आतंकवाद पर दिया सख्त संदेश

आतंकवाद पर भारत ने सख्त रुख दिखाया है। पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के इस माहौल में भारत और मलेशिया के बीच बढ़ती मित्रता दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हम दोनों मानते हैं कि आज की चुनौतियों का समाधान वैश्विक संस्थानों में सुधार के माध्यम से ही संभव है। हम शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे। पीएम मोदी ने आतंकवाद पर संदेश स्पष्ट देते हुए कहा कि आतंकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ