Remarks Against Prophet Muhammad: हैदराबाद में एक कॉलेज के छात्र की 1 नवंबर को उसके छात्रावास के साथियों के जमकर पिटाई कर दी। कहा जा रहा है कि छात्र ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पीड़ित छात्र की पहचान हिमांक बंसल के रूप में हुई है, जो हैदराबाद में आईएफएचई का छात्र है।
पुलिस के अनुसार, छात्र ने 11 नवंबर को एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि 1 नवंबर को मेरे आवंटित छात्रावास के कमरे में कॉलेज परिसर के 15-20 छात्रों ने मिलकर मेरा शारीरिक उत्पीड़न किया। उसने कहा कि छात्रों के समूह ने उसे धक्का दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
छात्र ने कहा कि छात्रों ने उसके चेहरे पर लात-घूंसों से मारा। पीड़ित छात्र ने कहा कि एक छात्र ने मेरे कपड़े फाड़ने की कोशिश की, मुझे नंगा किया और एक के बाद एक मुझे पीटते रहे। हमले के वीडियो और तस्वीरें भी कथित तौर पर कॉलेज के छात्रों के बीच शेयर किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, इससे पहले पीड़ित ने आईएफएचई अधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की थी कि आरोपियों के खिलाफ शारीरिक हमले और जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज की जाए।
कहा जा रहा है कि पीड़ित छात्र ने अपने एक दोस्त से बातचीत के दौरान पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसकी जानकारी जब आरोपी छात्रों को हुई तो उन्होंने बंसल की पिटाई कर दी। फिलहाल, पुलिस ने तेलंगाना प्रोहिबिशन ऑफ रैगिंग एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
भाजपा ने ओवैसी पर साधा निशाना
आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने मामले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। रेड्डी ने कहा कि IFHE हैदराबाद में पढ़ने वाले हिमांक बंसल पर दूसरे धर्म के छात्रों ने हमला किया और परिसर में अल्लाह हू अकबर का जाप करने के लिए मजबूर किया।
उन्होंने कहा कि IFHE हैदराबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है लेकिन अब तक स्थानीय सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर से एक शब्द भी नहीं कहा गया है। साथ ही कोई मीडिया इस मामले की रिपोर्टिंग नहीं कर रहा है।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
1 hr ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines