Pro Palestine Protesters Slogans Viral Video: अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में फिलिस्तीन समर्थक स्टूडेंट्स ने जमकर नारेबाजी की। आजादी थीम पर फोकस करते हुए स्टूडेंट्स ने नारे लगाए। दरअसल कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पिछले सप्ताह फिलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हुए थे। पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
पुलिस यूनिवर्सिटी कैंपस में आई एक्शन लेते हुए पुलिए ने 108 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करके साथ ले गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में मिनेसोटा के प्रतिनिधि इल्हान उमर की बेटी इसरा हिरसी भी शामिल थी। हिरसी कोलंबिया यूनिवर्सिटी की छात्र नेता हैं और कोलंबिया को इज़रायल में अलग करने की मांग कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में स्टूडेंट्स ने नारेबाजी की।
कॉलेज कैंपस में पुलिस आने और छात्र नेता की गिरफ्तारी का विरोध
बता दें कि यह नारेबाजी कॉलेज कैंपस में यहूदी विरोधी घटनाओं पर कोलंबिया के राष्ट्रपति नेमत शफीक के बयान देने के बाद हुआ। स्टूडेंट्स ने कैंपस में पुलिस के आने का भी विरोध किया, लेकिन शफीफ ने कॉलेज के छात्रों को लिखे पत्र में पुलिस को कॉलेज कैंपस में एंट्री करने की अनुमति देने के अपने फैसले पर खेद व्यक्त किया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने 15 छात्रों को निलंबित कर दिया है और परिसर में यहूदी विरोधी भावना का कोई स्थान नहीं है। मैं व्यक्तिगत रूप से इसका सीधे तौर पर सामना करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। वहीं दूसरी ओर फिलिस्तीन के समर्थन में हुई नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
यह भी पढ़ें:नौकरियों के लिए नया खतरा! दिमाग पढ़ने वाली मशीन, जानें क्या है Elon Musk का फ्यूचर प्रोजेक्ट?
मोदी, बाइडेन और नेतन्याहू को संबोधित करते हुए लगाए गए नारे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय मूल के छात्र फिलिस्तीन के पक्ष में नारे लगा रहे हैं। वीडियो में एक महिला को फ़िलिस्तीन के पक्ष में नारे लगाते हुए दिखाया गया है और उसके साथी प्रदर्शनकारी कोरस में “आज़ादी” का नारा लगा रहे हैं।
हालांकि WION की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं है, लेकिन वीडियो में नारे लगाए जा रहे हैं कि ‘बिडेन सुन ले, आजादी…. नेतन्याहू सुन ले, आजादी… मोदी सुन ले, आजादी’…अरे हम क्या चाहते हैं, आज़ादी… फ़िलिस्तीन की, आज़ादी… अरे छीन के लेंगे, आज़ादी… है हक हमारा, आज़ादी… (हम क्या चाहते हैं…आज़ादी…फ़िलिस्तीन की आज़ादी…हम इस आजादी को छीन लेंगे जो हमारा अधिकार है…
यह भी पढ़ें:24 घंटे में 83,37,04,00,000 रुपये का नुकसान; दुबई को ‘डुबो’ गई बारिश
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines