Manipur Violence Updates: म्यांमार में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले भारतीय सेना के अधिकारी नेक्टर संजेनबम को मणिपुर में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मणिपुर सरकार ने पांच साल के कार्यकाल के लिए पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधीक्षक (लड़ाकू) नियुक्त किया है। वे अब अशांत मणिपुर को शांत बनाने में सरकार का सहयोग करेंगे। 2015 में भारत ने म्यांमार में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर दिया था। उस सर्जिकल स्ट्राइक में संजेनबम भी शामिल थे।
सेना से रिटायर हो चुके हैं संजेनबम
मणिपुर सरकार ने 24 अगस्त को कर्नल (सेवानिवृत्त) नेक्टर संजेनबम को पांच साल के कार्यकाल के लिए मणिपुर पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधीक्षक (लड़ाकू) नियुक्त किया। सेना अधिकारी ने 21 पैरा (विशेष बल) में सेवा की है और उन्हें शांतिकाल में दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र और तीसरा सबसे बड़ा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। शौर्य चक्र का पुरस्कार उन्हें सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक योजना, अनुकरणीय वीरता, साहसिक और साहसी कार्रवाई के लिए मिला था। संजेनबम की नियुक्ति की जानकारी मणिपुर के संयुक्त सचिव (गृह) ने 28 अगस्त को जारी एक लेटर के जरिए दी है। 12 जून को कैबिनेट की बैठक में उनकी नियुक्ति का निर्णय लिया गया था।
तीन मई को भड़की थी हिंसा
मणिपुर में मैतेई समुदाय को हाईकोर्ट के आदेश पर आरक्षण मिला था। इसके विरोध में तीन मई को कुकी समुदाय ने मार्च निकाला। यह विरोध तब हिंसक हो गया जब चूरनचंदपुर और बिष्णुपुर जिले के बीच सीमा के पास कुकी और मेइटिस के बीच झड़प हो गई, जिससे अशांति फैल गई। अब तक 170 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले पांच दिनों में मैतेई बहुल घाटी क्षेत्रों और कुकी बहुल पहाड़ियों के बीच सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी और विस्फोटों की घटनाओं में कम से कम एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक घायल हो गए हैं।
जून 2015 में म्यांमार में हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक
जून 2015 में भारतीय सेना ने म्यांमार में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। भारतीय सेना ने आतंकियों को मार गिराया था। दो पोस्ट तबाह कर दिए गए थे। सेना के जवान जमीन के बल लेटकर आतंकियों के कैंपों में घुसे थे। इसके बाद ग्रेनेड फेंक दिया था। रॉकेट लॉन्चर से भी आतंकियों के ठिकानों पर हमले किए गए थे।
यह भी पढ़ें: सभी राज्यों पर हमला है एक देश-एक चुनाव, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
राहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
6 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
28 mins agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
51 mins ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines