चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से दिल्ली-NCR में 2 दिन मूसलाधार बारिश हुई. इससे राजधानी और इससे सटे NCR के शहरों में सर्दी की दस्तक हो गई है. तापमान में गिरावट आने से ठंड भी बढ़ती जा रही है, लेकिन शुरुआत में ही तापमान इतना गिर गया कि 75 साल का रिकॉर्ड टूट गया. 30 अक्टूबर 2026 का दिन पिछले 75 साल में अक्टूबर महीने का सबसे ठंडा दिन रहा. इस दिन दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अक्टूबर में अब से पहले 1951 में सबसे कम अधिकतम तापमान रहा था.
75 साल में बने अधिकतम तापमान के 4 रिकॉर्ड टूटे
सफदरजंग मौसम केंद्र के अनुसार, अब 30 अक्टूबर 2026 को अक्टूबर महीने में सबसे कम अधिकतम तापमान का नया रिकॉर्ड बना है. इसके साथ ही 75 साल में बने सभी रिकॉर्ड टूट गए. अगर 1951 के बाद से अब तक के रिकॉर्ड की बात करें तो 1 अक्टूबर 1954 को अधिकतम तापमान 22.2°C दर्ज हुआ. 31 अक्टूबर 1961 को अधिकतम तापमान 21.9°C, 18 अक्टूबर 1971 को 22.1°C, 25 अक्टूबर 1975 को 21.5 डिग्री था और अब 30 अक्टूबर, 2026 20.7°C दर्ज हुआ है. इसके अलावा भी इस सीजन सर्दी के कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं.
क्या होता है अधिकतम तापमान और कैसे मापते हैं?
बता दें कि अधिकतम तापमान किसी एक जगह पर 24 घंटे में रिकॉर्ड किया गया सबसे ज्यादा तापमान होता है और यह तापमान दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच रिकॉर्ड किया जाता है, क्योंकि दोपहर 12 बजे दिन में सूर्य की रोशनी सबसे तेज होती है, जिसके असर से धरती और हवा को गर्म होने में समय लगता है. वहीं तापमान को मापने के एक विशेष प्रकार के थर्मामीटर का इस्तेमाल किया जाता है. अधिकतम और न्यूतनत तापमान के मापने के बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रोज सुबह-शाम पिछले 24 घंटों का तापमान जारी करता है और मौसमा का पूर्वानुमान लगाता है.
यहां विशेष उल्लेखनीय है कि जब दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से या इससे ज्यादा हो जाता है तो शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है. लू लगने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा पैदा हो जाता है.
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
2 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
9 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
11 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
15 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines