कॉकरोच जनता पार्टी का आज का प्रदर्शन खत्म होने के बाद अभिजीत दिपके ने कहा कि वो एक साल बाद आज अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहे हैं. दिपके ने कहा कि पिछले 15 दिनों में उन्होंने बहुत कष्ट झेला है और धमकियों के कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा. उन्होंने कहा कि आज का विरोध प्रदर्शन तो बस एक ट्रेलर था.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे युवाओं के आंदोलन को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि NEET पेपर लीक ने लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉकरोच कहकर उनका अपमान करना गलत है। अब यही युवा अपनी मांगों के लिए आवाज उठा रहे हैं और सरकार को उनकी बात सुननी होगी.
---विज्ञापन---
NCP (SP) के महासचिव रोहित पवार ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को अपना समर्थन दिया. पवार ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन को मिल रहा भारी समर्थन ये दिखाता है कि देश के युवाओं में केंद्र सरकार की नीतियों और NEET जैसी परीक्षाओं में हुई लापरवाही को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है.
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के खिलाफ कथित राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में CJP पर विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है.
---विज्ञापन---
अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 10-12 साल से इन लोगों ने हमें हिंदू मुसलमान की राजनीति में फंसा कर रखा हुआ है, लेकिन इससे किसे फायदा हुआ? क्या हिंदू मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरियां मिली?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों और विरोधियों के बीच तनाव की आशंका थी। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अज्ञात लोग नारेबाजी कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर तनाव को बढ़ने और माहौल को बिगड़ने से रोका।
---विज्ञापन---
दिल्ली में जंतर-मंतर पर 4 घंटे से कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। 2000 से ज्यादा लोग मौके पर जुटे हुए हैं और इनमें भी युवाओं की संख्या ज्यादा है। मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी धरने में शामिल हो गए हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके खुद मौके पर मौजूद हैं और नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
अभिजीत दिपके ने कहा कि आज सुबह मेरी मां का फोन आया। मेरी मां को बहुत डर था की मुझे यह सरकार जेल में डाल देगी। इस देश में उस हर मां को यह डर होता है कि जब उनका बच्चा इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो जेल में जाता है। कब तक हम इस सरकार से डर कर जिएंगे?
---विज्ञापन---
लोग कहते हैं कि आंदोलन, धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्या होता है? जबकि इससे यह सिद्ध होता है कि हम जीवित हैं ! सरकार के लिए हम हो सकते हैं कीड़े मकौड़े, लेकिन हम जीवित हैं और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम हैं।
जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पाटी के प्रदर्शनस्थल से अभिजीत दिपके ने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी की लड़ाई लंबी चलेगी। सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते-मांगते एक महीना बीत गया, लेकिन सरकार कार्रवाई करने की बजाय ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
---विज्ञापन---
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। एक प्रदर्शनकारी का कहना है कि देश में धर्म की राजनीति चल रही है। शिक्षा का राजनीतिकरण हो गया है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सिस्टम की गलती से सारे कॉकरोच बाहर आ गए हैं। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा, क्योंकि एक मिनिस्टर, एक बोर्ड और एजेंसी की विफलता की वजह से छात्रों को जान गंवानी पड़ रही है।
मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए जंतर-मंतर पर पहुंच गए हैं। वांगचुक ने कॉकरोज जनता पार्टी को विरोध प्रदर्शन की इजाजत देने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी के सद्भावना का पैगाम लेकर आया हूं।
---विज्ञापन---
जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पाटी के प्रदर्शनस्थल से अभिजीत दिपके ने कहा कि जब फ्लाइट दिल्ली लैंड हुई तो लगा कि आजादी के आखिरी पल हैं। अपने मकसद के लिए अपनी आजादी की कुर्बानी देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। अभिजीत ने कहा कि केंद्र सरकार हमारी सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकती है, लेकिन हमें नहीं।
जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पाटी के प्रदर्शनस्थल से अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया कि उनके लिए उनके मंत्री अहम हैं या देश के छात्र अहम हैं? छात्र और युवा वर्ग कब तक डर के साए में जीवन जीएगा? सरकार को धर्म की राजनीति बंद करनी ही होगी।
---विज्ञापन---
क्या सरकार को युवाओं की आवाज सुनाई दे रहीं है?
देश का युवा अब डरेगा नहीं लड़ेगा, कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मरते भी नहीं
---विज्ञापन---
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में माहौल गरमा गया है। क्योंकि अज्ञात लोगों ने पार्टी और अभिजीत दिपके के खिलाफ नारेबाजी की है। इस कारण माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए हंगामा कर रहे कुछ लोगों को तुरंत हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के घर की सुरक्षा महाराष्ट्र पुलिस ने बढ़ा दी है। दिपके का घर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वलूज इलाके में है। दिपके के घर आने के बाद उनके घर के बाहर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिपके आज रात को ही मुंबई पहुंच सकते हैं। पहले दिपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन अब एक अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।
---विज्ञापन---
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। पुलिस ने एक अज्ञात शख्स को पकड़ा है, जिससे कॉकरोच मारने वाला स्प्रे बरामद हुआ है। यह व्यक्ति स्प्रे लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उसे तुरंत मौके से हटा दिया।
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग थाने जाने के बजाय सीधे जंतर-मंतर पहुंचने का निर्देश दिया है। मौके पर मौजूद सीआरपीएफ (CRPF), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और दिल्ली पुलिस के जवान लाउडस्पीकर के जरिये लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने घोषणा की है कि यदि कोई भी प्रदर्शनकारी तय सीमा या संसद मार्ग की तरफ बढ़ने की कोशिश करेगा, तो उसे तुरंत हिरासत में ले लिया जाएगा।
---विज्ञापन---
Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, जिसके लिए वे लद्दाख से दिल्ली आए। अभिजीत दिपके ने समर्थकों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाकर प्रदर्शन करने की अनुमति ली।
---विज्ञापन---
क्यों किया जाएगा विरोध प्रदर्शन?
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। NEET पेपर लीक और CBSE मार्कशीट विवाद के चलते पार्टी इस्तीफा मांग रही है। अभिजीत दिपके कहना है कि सरकार, CBSE बोर्ड और NTA एजेंसी की अनदेखी, लापरवाही के चलते छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। पहले पेपर लीक हो जाते हैं और फिर कार्रवाई के नाम पर तबादले करके दिखावा कर दिया जाता है, जबकि सरकार को पेपर लीक के खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहिए।
---विज्ञापन---
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ...
---विज्ञापन---