कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली में जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच आज पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं। देररात 12 बजकर 25 मिनट पर उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट X पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें व्हाइट बोर्ड पर वे मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लिए बर्थडे विश लिख रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को टैग भी किया है।
---विज्ञापन---
गिफ्ट के रूप में रिजाइन लेटर भेजने का दावा किया
आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जन्मदिन है। इस मौके पर अभिजीत दीपके ने व्हाइट बोर्ड पर 'हैप्पी बर्थडे, धर्मेंद्र प्रधान, प्लीज इस्तीफा दो' लिखकर मैसेज दिया। दीपके इस मैसेज को धर्मेंद्र प्रधान को बर्थडे विश बता रहे हैं। वहीं वीडियो में दीपके को कहते हुए सुना जा सकता है कि धर्मेंद्र प्रधान, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, कृपया इस्तीफा दे दीजिए, आपको जन्मदिन के गिफ्ट के रूप में हम इस्तीफा पत्र (रिजाइन लेटर) भी भेज सकते हैं, आपको उस पर अंगूठा लगाना होगा।
---विज्ञापन---
पेपर लीक और गड़बड़ियों के विरोध में धरना जारी
बता दें कि अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले के खिलाफ लामबंद है। अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया हुआ है। वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दीपके की मांग है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए, इसके लिए सबसे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाए। जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
---विज्ञापन---
CJP को विघटनकारी तत्वों की बी-टीम बताया गया
बता दें कि हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर केंद्र सरकार ने पलटवार किया था। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CJP पर पहली बार खुलकर अपने विचार रखे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देश को अस्थिर करने की सोची-समझी साजिश बताया था। देश में अस्थिरता पैदा करने वाले विघटनकारी तत्वों की बी-टीम बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के द्वारा नकारे जा चुके लोग भेष बदलकर सामने आ रहे हैं और लोकतंत्र को निशाना बना रहे हैं।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---