हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CJP Jantar Mantar Protest Updates: राहुल गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना, CJP ने कहा- प्रदर्शन जारी रहेगा

CJP Sansad March 20 July: आज दिल्ली में हालात तनावपूर्ण रहे, क्योंकि CJP संसद कूच करने के लिए जंतर-मंतर से निकली तो दिल्ली पुलिस ने भी उन्हें संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX, ANI

Live Updates

23:40 (IST) 20 Jul 2026

सीजेपी के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हिंसक और आक्रामक व्यवहार का आरोप लगाया है. पुलिस के अनुसार, बार-बार चेतावनी और कानूनी निर्देशों के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं हटे और लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया. हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचने का दावा।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें स्पेशल सीपी, जॉइंट सीपी, एडिशनल सीपी, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं. कई महिला पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी. झड़प के दौरान करीब 60 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की सूचना.

हिंसा में 15 से 20 सरकारी वाहनों समेत अन्य सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा. करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. दंगा, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

23:37 (IST) 20 Jul 2026

118 पुलिसकर्मियों को लगी चोट

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सोमवार को हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त रैंक के अधिकारियों सहित दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय पुलिस बलों के कुल 118 पुलिसकर्मियों से अधिक को चोटें आई.

21:30 (IST) 20 Jul 2026

अभी कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत?

सोनम वांगचुक का इलाज अभी भी सफदरजंग अस्पताल में जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है. ब्लड शुगर अभी भी सामान्य से कम है, लेकिन बाकी ब्लड रिपोर्ट में सुधार देखा गया है. ORS और पोटैशियम सिरप देने से उनकी हालत में सुधार हुआ है. सफदरजंग अस्पताल और AIIMS के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. डॉक्टरों का कहना है कि डिहाइड्रेशन से पूरी तरह उबरने और किसी भी जटिलता से बचने के लिए लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है. अस्पताल में उन्हें जरूरी सभी मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं. आगे का इलाज उनकी सेहत में सुधार और आने वाली जांच रिपोर्टों के आधार पर तय किया जाएगा.

18:47 (IST) 20 Jul 2026

भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी PM हैं मोदी - राहुल गांधी

18:18 (IST) 20 Jul 2026

जारी है CJP का प्रदर्शन

17:31 (IST) 20 Jul 2026

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को हुई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता, हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्वक तरीके से चलता रहेगा.

16:37 (IST) 20 Jul 2026

जेपी नड्डा से क्या हुई CJP की बातचीत

CJP के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शन के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने अपना ज्ञापन जेपी नड्डा को दिया. उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा ने हमारी बात सहानुभूति पूर्वक सुना और पूरी वार्ता बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई. हमें विश्वास है कि सरकार हमारी बातों पर विचार करेगी. हम अपने स्थान पर वापस पहुंच कर, सभी समर्थकों से अनुरोध करेंगे कि शांति बनाये रखें.

15:57 (IST) 20 Jul 2026

खाली करवाया जंतर-मंतर का मंच

अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने CJP प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर का मंच खाली करवाया लिया है. प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटा दिया गया है.

15:34 (IST) 20 Jul 2026

प्रदर्शन के बीच CJP की जेपी नड्डा के साथ बैठक

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बैठक की है.

15:30 (IST) 20 Jul 2026

प्रदर्शनकारियों को खदेड़ती पुलिस

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के आह्वाहन के बाद हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी संसद के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें पूरी तरह से हटा दिया गया है. नीति आयोग के पास, शास्त्री भवन, रेल भवन के पास या पंडित पंत मार्ग पर अधिकतर रास्तों को पूरी तरह खाली करवा लिया गया है. सिर्फ कुछ लोग रायसीना रोड पर होटल ली मेरीडियन के पास मौजूद हैं. उनको भी वहां से निकाला जा रहा है. जल्द ही हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएं.

15:21 (IST) 20 Jul 2026

छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला - खरगे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपना रही है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार परीक्षाओं का निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन नहीं करा पा रही है तो इसकी जिम्मेदारी किसी सक्षम संस्था को सौंप देनी चाहिए. उन्होंने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला बताया.

15:20 (IST) 20 Jul 2026

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ - गुरजीत सिंह औजला

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि पूरा विपक्ष सदन में पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा

15:20 (IST) 20 Jul 2026

छात्रों पर बल प्रयोग दुखद - शशि थरूर

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज पर चिंता जताते हुए शशि थरूर ने कहा कि यदि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था तो बल प्रयोग की आवश्यकता समझ से परे है और यह बेहद दुखद घटना है.

15:15 (IST) 20 Jul 2026

झड़प में कई पुलिसकर्मी भी जख्मी

पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास प्रदर्शनकारियों से झड़प में कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं.

14:53 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: अभिजीत दीपके को डिटेन किए जाने का दावा

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने अभिजीत दीपके को पुलिस के द्वारा डिटेन किए जाने का दावा किया है. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि दीपके को पुलिस ने पकड़ लिया है! हम सभी सांसदों से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे प्रदर्शनकारियों के सपोर्ट में खड़े हों, पुलिस शांति से प्रोटेस्ट कर रहे लोगों पर कार्रवाई कर रही है, उन्हें पीट रही है.

🚨justin: DIPKE HAS BEEN PICKED UP BY THE POLICE!

WE REQUEST ALL MPs TO IMMEDIATELY STAND IN SUPPORT OF THE STUDENTS ON THE STREETS!

THE POLICE IS BRUTALLY CRACKING DOWN AND BEATING UP PEACEFUL PROTESTERS.
— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026
14:34 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज से भड़के अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने CJP के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का विरोध किया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हमारे बच्चों पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है, आंसू गैस के गोले छोड़े रही है. मोदी जी ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को ठीक करने की बजाय देश के युवाओं पर सीधे हमला बोल दिया है लेकिन देश के नौजवान मोदी जी का अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

14:18 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: महुआ मोइत्रा ने लाठीचार्ज का वीडियाे वायरल किया

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने CJP के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का वीडियो शेयर करते हुए पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं आज सुबह संसद जाने से पहले जंतर-मंतर गई थी. इसके तुरंत बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया और क्रूरता शुरू हो गई. सरकार स्टूडेंट्स पर हमले करा रही है, शायद से सरकार का आखिरी पड़ाव है.

13:55 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: प्रदर्शनकारियों को आंसू गैस से खदेड़ने का प्रयास

CJP के प्रदर्शनकारी संसद के बेहद करीब पहुंच गए है, जिसके चलते संसद की पूरी सिक्योरिटी ने मोर्चा संभाल लिया है. साउथ गेट समेत संसद के दोनों मेन एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं. रेल भवन और ट्रांसपोर्ट भवन के पास टियर गैस से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है. विजय चौक, रायसीना रोड और संसद के आसपास CRPF, पैरामिलिट्री और संसद सुरक्षा बल तैनात रहा.

संसद परिसर को सुरक्षा के लिहाज से अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. प्रदर्शनकारी मेट्रो स्टेशनों से निकलकर पैदल रेल भवन पहुंचे. आमतौर पर विरोध प्रदर्शन रायसीना रोड तक सीमित रहते हैं, लेकिन इस बार रेल भवन तक पहुंचना असाधारण बात है. प्रदर्शनकारी संसद के मेन एंट्री गेट के आस-पास पहुंच गए थे. पुलिस, एंटी-रायट टीम और CRPF को करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का मौका मिला. 

13:21 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: विजय चौक तक पहुंचा CJP का संसद मार्च

कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च विजय चौक तक पहुंच गया है. वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और संसद भवन के मेन गेट को भी बंद कर दिया गया. सूत्रों के अनुसार, केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. वहीं विजय चौकर पर CJP के प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई है. इस हंगामे के बीच संसद भवन की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है. सुरक्षा अधिकारियों ने संसद के एंट्री गेट्स पर मोर्चा संभाल लिया है. दिल्ली पुलिस बदरपुर बॉर्डर पर चेकिंग भी कर रही है.  

13:00 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: अभिजीत दिपके ने खत्म की भूख हड़ताल

'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. उधर, CJP के प्रदर्शनकारी रेल भवन पहुंच गए हैं. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया है.

12:35 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि जल्द ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे. पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया है कि सरकार ने खुद बातचीत के लिए उनसे संपर्क किया है. आशुतोष रांका और मैं उनसे मिलने जा रहे हैं. सरकार सुबह बातचीत के लिए हमारे पास आई थी. हमारी मांगें साफ हैं. केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए.

12:01 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: जंतर-मंतर पहुंचे अतिशी और मनीष सिसोदिया

जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी का समर्थन मिल गया है. पुलिस की बैरिकेडिंग होने के बावजूद आतिशी, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह कूदकर प्रदर्शनकारियों का साथ देने पहुंचे.

11:35 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: गीतांजलि अंगमो की याचिका पर 2:30 बजे सुनवाई

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में आज दोपहर 2:30 बजे सुनवाई होगी. गीतांजलि अंगमो ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की डिवीजन बेंच के सामने याचिका दायर की है. उनकी याचिका को कल जस्टिस मिमी पुष्करणा की सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया था. उन्होंने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से हटाकर प्राइवेट अस्पताल में ट्रांसफर करने से साफ इनकार कर दिया था.

11:06 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: सौरव दास को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले गई पुलिस

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को पुलिस दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर ले गई है. हालांकि वहां क्या हो रहा है, इसे लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है, लेकिन पार्टी का कहना है कि वे सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार हैं.

10:48 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के गेट खुले

कॉकक्रोच जनता पार्टी के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली के राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत 5 मेट्रो स्टेशन के के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए थे. लेकिन अब राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा और गेट अब खुल गए हैं.

10:23 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बरसाए डंडे

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च शुरू करने के लिए जंतर-मंतर से निकलने का प्रयास किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए. लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए डंडे बरसाए. पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को भी जंतर-मंतर आने से रोक दिया है. प्रदर्शनकारियों की RPF के जवानों से झड़प हुई. वहीं हालातों को काबू करने के लिए पुलिस और RPF ने प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज करके पीछे खदेड़ दिया.

10:20 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: संसद मार्च से पहले अभिजीत दिपके की प्रदर्शनकारियों को नसीहत

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने संसद मार्च शुरू करने से पहले प्रदर्शनकारियों को नसीहत दी. उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से कोई गलत काम नहीं होना चाहिए. विरोध प्रदर्शन और मार्च को शांतिपूर्ण रखना पहली जिम्मेदारी है. सोनम वांगचुक ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी है तो हम विरोध प्रदर्शन को बदनाम नहीं होने दे सकते.

10:09 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: जंतर-मंतर से हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कथित NEET पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च शुरू कर दिया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया है. दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च को बिना अनुमति के किया जा रहा मार्च बताया है और इसे रोकने की पूरी तैयारी की है. संसद मार्च के लिए जंतर-मंतर पर जुटे युवा हाथों में तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन और नारेबारी कर रहे हैं. वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनस्थल के आस-पास बैरिकेडिंग की गई है. दिल्ली पुलिस की कोशिश CJP के प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से नहीं निकलने देने की है.

10:02 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: कॉकरोच जनता पार्टी सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास कहा कहना है कि सरकार से बातचीत शुरू करने के प्रयास जारी हैं और सरकार भी बातचीत करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने देरी कर दी, लेकिन हम उनसे बातचीत करने के लिए तैयार हैं. गेंद उनके पाले में है. सोनम अभी स्टेबल हैं और अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं. उन्होंने संसद मार्च के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं. बहुत जल्द एक शांतिपूर्ण मार्च होगा. 

09:41 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: संसद मार्च को लेकर अभिजीत दिपके का ट्वीट

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने संसद मार्च शुरू करने से पहले एक ट्वीट लिखा है. उन्होंने कहा है कि आज भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च हो रहा है. पिछले 10-12 सालों से लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश चल रही है. जंतर-मंतर पर एक महीना बैठकर लोकतंत्र को फिर से जिंदा किया है. देशभर से लोग संसद मार्च में आ रहे हैं. जंतर-मंतर की ओर जाने वाली चारों सड़कें पूरी तरह से भरी हुई हैं, संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता.

09:22 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: राजीव चौक समेत 5 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली के केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है. वहीं नई दिल्ली में राजीव चौक समेत 5 मेट्रो स्टेशन भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे. इनमें पटेल चौक, राजीव चौक, उद्योग भवन और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. इन मेट्रो स्टेशनों में अगले आदेश तक न एंट्री मिलेगी और न ही एग्जिट होगा.

09:17 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए 3 शर्तें रखी

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने एक्स पर पोस्ट करके अपना अनशन खत्म करने के लिए 3 शर्तें रखी हैं...

1. अगर सरकार एजुकेशन सिस्टम में हाल की नाकामियों, पेपर लीक वगैरह की जिम्मेदारी ले

2. अगर मैं और CJP की लीडरशिप पार्लियामेंट के दरवाजे पर पहुंचें, जहां MP और अलग-अलग पार्टियों के नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब इस मुद्दे को पार्लियामेंट में उठाएंगे

3. अगर मेरी सेहत या दूसरी वजहें इसकी इजाजत नहीं देतीं तो अलग-अलग पार्टियों के MP और नेता हॉस्पिटल में आकर ऊपर बताया गया भरोसा दें

09:04 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: क्या हैं कॉकरोच जनता पार्टी की मुख्य मांगें

कॉकरोच जनता पार्टी 3 बड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है...

1. नीट (NEET) परीक्षा में हुई धांधली, पेपर लीक मामलों और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय हो.


2. परीक्षा में हुई इस बड़ी धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग.


3. देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी भर्ती परीक्षाओं के परिणामों में होने वाली देरी और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के मुद्दों पर सरकार को घेरना.

08:56 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी नामी हस्तियां

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देश की कई नामी हस्तियां समर्थन दे रही हैं. कई जानी-मानी हस्तियों ने भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों से अपना अनशन तुरंत खत्म करने की अपील की है. इनमें प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह और अर्थशास्त्री जयती घोष शामिल हैं. इन सभी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है.

08:42 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: दिल्ली के मेट्रो स्टेशन और अस्पताल अलर्ट मोड में रहेंगे

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के मद्देनजर नई दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है. मेट्रो स्टेशनों से आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. जरूरत पड़ी तो कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद किया जा सकता है. आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है. नई दिल्ली तक आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात है और आने-जाने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही है. BJP मुख्यालय की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

08:38 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: सिक्योरिटी के लिए दिल्ली को 15 जोन में बांटा गया

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के मद्देनजर दिल्ली पुलिस जवानों के अलावा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की 25 से ज्यादा बटालियनें तैनात की गई है. पूरे नई दिल्ली क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से 15 जोन में बांटा गया है. पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल सुबह 4 बजे से ही तैनात हो गए थे. स्पेशल सीपी, जॉइंट सीपी और DCP रैंक के सीनियर अधिकारियों को अलग-अलग इलाकों में सुपरविजन का काम और सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

08:29 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: संसद मार्च को रोकने के लिए फुलप्रूफ एक्शन प्लान तैयार

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त और फुलप्रूफ एक्शन प्लान बनाया है. इंटेलिजेंस एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच हर घंटे की रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों के दे रही है. जंतर-मंतर से संसद कूच के लिए कितनी भीड़ निकलेगी, कितने लोग आ रहे हैं और कितने लोग प्रदर्शन स्थल पर ही रुक रहे हैं, इस पर पैनी नजर रखी जा रही है.

08:26 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के पुलिस अधिकारियों के निर्देश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, CJP का मार्च पार्लियामेंट तक नही होगा. मैक्सिमम रेंज केरल भवन तक है. मार्च को बैरिकेडिंग से आगे नही जाने दिया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर जंतर मंतर के पास पटेल चौक मेट्रो स्टेशन का एग्जिट बंद किया है. किसी को बाहर निकलने की इजाजत नही है. सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि असामाजिक तत्वों, लूटपाट, तोड़फोड़ या आगजनी की कोशिश होने पर पूरी सख्ती से निपटा जाए. इसके लिए पानी की बौछार करने वाली गाड़ियां और दूसरे सुरक्षा वाहन अतैनात कर दिए गए हैं.

08:23 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: प्रदर्शनकारियों की जंतर-मंतर से निकलने की तैयारी

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन लगातार जारी है. प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री फोर्स) की छह कंपनियां तैनात की गई हैं. इसके अलावा दिल्ली पुलिस के हजारों जवान और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी कर रहे हैं. प्रदर्शन स्थल के साथ-साथ आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए हालात पर नजर रखी जा रही है. प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल को भी अलर्ट रखा गया है. फिलहाल प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और यातायात संबंधी एडवाइजरी का पालन करें.

08:18 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: जंतर-मंतर से संसद तक धारा 163 लागू

CJP के संसद मार्च और मानसून सत्र के मद्देनजर नई दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद तक धारा 163 लागू रहेगी. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पुरानी धारा 144) का सख्ती से पालन करने का निर्देश लोगों को दिया गया है. धारा 163 के तहत 5 या उससे ज्यादा लोगों के जमा होने, विरोध प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने या धरना देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो व्यक्ति निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाएगी.

08:02 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: दिल्ली पुलिस का संसद मार्च की अनुमति देने से इनकार

नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स परपब्लिक एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने लिखा है कि CJP ने दिल्ली पुलिस से संसद मार्च के लिए अनुमति नहीं मांगी है और न ही अनुमति दी गई है. इसलिए CJP का संसद मार्च गैर-कानूनी है, जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसलिए दिल्लीवासियों से अपील है कि वे कानून का सम्मान करें और अनधिकृत संसद मार्च में शामिल न हों. विजय चौक, प्रधानमंत्री आवास, गृहमंत्री आवास, सेवा तीर्थ, सेल्फी पॉइंट, ट्रांसपोर्ट भवन-संसद मार्ग, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट और इसके आस-पास के वीवीआईपी इलाकों में प्रदर्शन या भीड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

07:53 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: जंतर-मंतर से संसद तक थ्री-टियर सिक्योरिटी ग्रिड

CJP के संसद मार्च के मद्देनजर जंतर-मंतर से संसद तक थ्री टियर्ड सिक्योरिटी सिस्टम बनाया गया है. सिक्योरिटी सिस्टम के दायरे में जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस और शंकर चौक जैसे बड़े इलाके आएंगे. दिल्ली पुलिस के जवानों की 2 लेयर और पैरामिलिट्री फोर्स की एक लेयर इन इलाकों में तैनात है. किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीमें 24 घंटे स्टैंडबाय मोड पर रहेंगे.

07:42 (IST) 20 Jul 2026

Cockroach Janta Party Sansad March LIVE Updates: आज कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च

अभिजीत दिपके के नेतृत्व में कॉकरोच जनता पार्टी आज जंतर-मंतर से दिल्ली कूच करेगी. नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है. लेकिन सरकार पार्टी की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही. बल्कि विरोधस्वरूप जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस के हाथों में जबरन उठवाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया. इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर खाली करने का आदेश दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने, बल्कि संसद मार्च का ऐलान कर दिया और अभिजीत दिपके ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी.

CJP Sansad March in Delhi LIVE Updates: नीट (NEET) पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है. आज 20 जुलाई को पार्टी ने संसद मार्च निकाला. CJP ने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस के द्वारा जबरन उठाकर ले जाने के विरोध में ‘चलो संसद’ का ऐलान किया था. मार्च के समर्थन में देशभर से आए छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और उनके पेरेंट्स जंतर-मंतर पर जुटे हुए हैं.

जंतर-मंतर से संसद तक कड़े सुरक्षा इंतजाम

आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ, दूसरी ओर संसद तक CJP ने मार्च निकाला, लेकिन दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से निकलने ही नहीं दिया. इसके लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव और हिंसा हुई. दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च से पहले ही पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया. संसद भवन और आस-पास की सुरक्षा कड़ी कर दी. जंतर-मंतर से संसद तक और दिल्ली के अलग-अलग कोनों में 5000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं.

सोनम के बाद अभिजीत दीपके की भूख हड़ताल

CJP के विरोध प्रदर्शन में जंतर-मंतर पर 28 जून से मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे लेकिन दिल्ली पुलिस उन्हें जबरन उठाकर अस्पताल ले गई उसके बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भूख हड़ताल पर बैठ गए इनके साथ कई लोग भूख हड़ताल कर रहे हैं. सोनम ने भूख हड़ताल तोड़ने के लिए शर्तें रखी हैं, वहीं CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है. CJP के संसद मार्च से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola