कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कल 20 जुलाई का संसद कूच करेगी. इसमें समाजवादी पार्टी के सांसद शामिल होंगे. योगेंद्र यावद भी अपने समर्थकों के साथ नजर आएंगे. अभिजीत दिपके और उनके समर्थकों के संसद कूच को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने CJP के संसद मार्च को लेकर कमर कस ली है और सुरक्षा के इंतजाम भी कर लिए हैं. दूसरी ओर, अस्पताल से सोनम वांगचुक ने भी संसद मार्च को लेकर एक संदेश जारी किया है और विशेष अपील भी की है.
CJP को नहीं मिली पुलिस से संसद कूच की अनुमति
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके का कहना है कि विरोध प्रदर्शन और संसद कूच योजना के मुताबिक होगा. मेरी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी, लेकिन सूत्रों के अनुसार, CJP को संसद मार्च करने की परमिशन नहीं मिली है. CJP ने संसद मार्च के लिए परमिशन मांगी ही नहीं है और न ही पुलिस को संसद मार्च के बारे में बताया गया. ऐसे में दिल्ली पुलिस CJP के संसद मार्च को गैर-कानूनी करार देगी और प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से ही निकलने नहीं देगी.
ससंद मार्च को लेकर सोनम वांगचुक का खास संदेश
मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कल 20 जुलाई को CJP के संसद कूच को लेकर एक संदेश जारी किया है, अस्पताल से जारी संदेश में वांगचुक ने जबरन अस्पताल में भर्ती करने को ‘गैरकानूनी हिरासत’ करार दिया. वांगचुक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि 20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोनल, भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत. अन्याय से आजादी (जैसे पेपर लीक), डर से आजादी (मेरी गैरकानूनी हिरासत), भारत का दूसरी आजादी का आंदोलन, प्लीज संसद मार्च को सफल बनाएं.
500 मीटर के मार्ग पर पुलिस दल-बल के साथ तैनात
बता दें कि दिल्ली पुलिस CJP को संसद तक पहुंचने नहीं देना चाहती, क्योंकि कल से ही मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है तो पुलिस पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके संसद तक आने के रास्ते बंद कर चुकी है. क्योंकि जंतर मंतर संसद से महज 500 मीटर की दूरी पर है और ट्रैफिक भी बंद किया गया है, ऐसे में जंतर-मंतर पर ही टकराव होने के आसार हैं. मल्टीलेयर्ड सिक्योरिटी और मल्टीलेयर्ड बैरिकेडिंग एवं अर्धसैनिक बलों के साथ दिल्ली पुलिस पूरे 500 मीटर के मार्ग पर तैनात रहेगी.
मानसून सत्र के लिए संसद के आसपास 163 BNSS लागू
बता दें कि मानसून सत्र और CJP के संसद कूच के चलते धारा BNSS 163 लागू कर दी गई है. नेशनल कॉन्फ्रेस की ओर से भी कल 20 जुलाई को ही जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया हुआ है. इसके लिए भी दिल्ली पुलिस से परमिशन नहीं मांगी गई है. ऐसे में कल संसद से लेकर जंतर-मंतर तक टकराव होने के आसार हैं, जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी की है और किसी का संसद तक नहीं पहुंचने देने का प्रण लिया है.
संबंधित खबरें
NSUI छात्रों के आरोपों पर राहुल गांधी बोले- पुलिस एक्शन के वीडियो बनाएं
13 mins agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
41 mins agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 hr agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
2 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
3 hrs agoLIVE: परविंदर सिंह झोटा मर्डर के आरोपी अश्विनी की दुकान पर भीड़ ने लगाई आग
5 hrs agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
7 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
14 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
14 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines