कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रमुख अभिजीत दीपके ने आज एक ट्वीट करके बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार अगर इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनकी पार्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती वाले दिन देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी. इसकी शुरुआत मुंबई से करेंगे और फिर इसे पूरे देश में पहुंचाएंगे तो आइए गांधी जयंती पर लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लें. बता दें कि अभिजीत दीपके ने बीते दिन नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग पर वोटों की चोरी का आरोप लगाया और 48 घंटे के अंदर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की.
CJP ने ज्ञानेश कुमार को गद्दार और देशद्रोही बताया
अभिजीत दीपके ने सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ज्ञानेश कुमार पर चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया. 48 घंटे में इस्तीफा नहीं देने पर जंतर मंतर 2.0 की शुरुआत की चेतावनी दी. उन्होंने ज्ञानेश कुमार को सबसे बड़ा गद्दार, सबसे बड़ा देशद्रोही और भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया. आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया में धांधली की है और वही तय कर रहे हैं कि किसे वोट देने की अनुमति दी जाएगी? ज्ञानेश कुमार युवाओं को जानबूझकर मतदाता सूची से बाहर रख रहे हैं, क्योंकि BJP का मानना है कि Gen-Z उसका समर्थन नहीं करते हैं.
CEC पर दोनों चुनाव आयुक्तों ने सवाल उठाए
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर उनके दोनों चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि वे 10 महीनों में फॉर्म-6 में बदलाव समेत 14 मामलों को लेकर लिखित असहमति और आपत्ति जता चुके हैं, लेकिन उनकी आपत्तियों पर ध्यान नहीं दिया गया. बल्कि कानूनी प्रक्रिया अपनाए बिना फॉर्म-6 में बदलाव करके ऑनलाइन वर्जन अपडेट कर दिया और गजट नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया. न ही इस बदलाव के लिए उनसे विचार विमर्श किया और न ही उनकी सहमति ली गई. इसके अलावा कई मामले ऐसे हैं, जिन पर भी आपत्ति जताई, लेकिन उनकी आपत्तियों को दरकिनार किया गया.
बता दें कि एक रिपोर्ट सामने आने के बाद चुनाव आयोग में विवाद का खुलासा हुआ और CEC विपक्ष के निशाने पर आ गए. विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए वोटर लिस्टों में हेरफेर करने के आरोप लगाए और इस्तीफे की मांग करते हुए उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने की अपील भी की है.
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
57 mins agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
1 hr agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
1 hr agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
3 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
5 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
5 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
5 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
6 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines