Rakesh Pal Death: भारतीय तटरक्षक बल के डीजी राकेश पाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। सूत्रों के मुताबिक वे INS अड्यार में अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। जल्द ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेन्नई विजिट है। जिसको लेकर चर्चा की जा रही थी। अचानक उनको सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद दोपहर को लगभग ढाई बजे राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां लगभग शाम सात बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है। सूत्रों के अनुसार स्टालिन और राजनाथ सिंह उनको श्रद्धांजलि देने के लिए अस्पताल जाएंगे। राकेश पाल को पिछले वर्ष भारतीय तटरक्षक बल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कोस्ट गार्ड के वे 25वें महानिदेशक नियुक्त किए गए थे। इंडियन नेवल एकेडमी से पासआउट होकर वे जनवरी 1989 में कोस्ट गार्ड में शामिल हुए थे।
यहां दे चुके हैं सेवाएं
अपने 35 साल की सेवा के दौरान उन्होंने कोस्ट गार्ड के कई ऑपरेशंस को लीड किया। वे उत्तर पश्चिम तटरक्षक इलाके में कमांडर, गांधीनगर में उप निदेशक (नीति और योजना) कमांडर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। नई दिल्ली तटरक्षक मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर भी काम कर चुके हैं। यही नहीं, वे ICG की सभी विंग्स में काम कर चुके हैं। उनका अनुभव फोर्स के लिए काफी काम आया है। इतना ही नहीं, वे ICGS सुचेता कृपलानी, ICGS समर्थ, ICGS अहिल्याबाई, ICGS विजित और ICGS C-03 पर कमांडर रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें:कोलकाता रेप-मर्डर केस में बोलीं निर्भया की मां, कहा ”ऐसी घटनाएं तब तक होती रहेंगी…”
ये भी पढ़ें… Kolkata Rape Case को देख Twinkle Khanna बेटी के लिए डरी, बोलीं- ‘अकेले मत जाओ’
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
8 mins agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
52 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
4 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines