---विज्ञापन---

देश angle-right

देश के सबसे बेहतर CM कौन? योगी, शिंदे, ममता या केजरीवाल, सर्वे में किसका भौकाल

Popularity survey of Indian CM: देश का सबसे बेहतर सीएम कौन हैं? इस सूची में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा 4 अन्य राज्यों के सीएम ने भी जगह बनाई है। आइये देखें क्या कहते हैं सर्वे के नतीजे।

---विज्ञापन---

Indian CM popularity comparison 2024: देश में इस साल के आखिर तक 4 राज्यों जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर चुका है। इस बीच इंडिया टुडे सी वोटर सर्वे ने एक सर्वे किया है। सर्वे में राज्यों के सीएम के कामकाज को लेकर लोगों की राय जानी गई है। आइये जानते हैं जनता प्रदेशों के सीएम के बारे में क्या सोचती है?

सी वोटर के सर्वे के अनुसार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में कमी आई है। सर्वे के अनुसार 2023 में सीएम योगी के कामकाज से 47 लोग संतुष्ट थे। फरवरी 2024 में भी 51 प्रतिशत लोग उनके कामकाज खुश थे। लेकिन अब उनकी लोकप्रियता में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है। सर्वे के अनुसार वे अभी भी सीएम की लोकप्रियता की सूची में पहले नंबर पर है। सर्वे के अनुसार 33.2 फीसदी लोगों ने उनको अच्छा सीएम माना।

---विज्ञापन---

सीएम योगी के बाद लोकप्रिय सीएम कौन?

इंडिया टुडे के सर्वे के अनुसार इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी है। आंकड़ों के अनुसार 46 प्रतिशत लोग उनके कामकाज से संतुष्ट हैं। जबकि बेहतर सीएम की सूची में वे तीसरे स्थान पर हैं। कोलकाता कांड के बाद तो ग्राफ में अचानक तेजी देखने को मिली है। सर्वे के अनुसार बेहतर सीएम की सूची में दूसरे नंबर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हैं। सर्वे के आंकड़ों के अनुसार 44 प्रतिशत लोग उनके कामकाज से संतुष्ट हैं। जबकि बेहतर सीएम की सूची में वे 14 प्रतिशत के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

महाराष्ट्र के सीएम की लोकप्रियता बढ़ी

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता की लगातार बढ़ रही हैं। सर्वे के अनुसार 35 प्रतिशत लोग उनके कामकाज से संतुष्ट हैं। जबकि 31 फीसदी लोग उनके कामकाज को ठीक ठाक आंकते हैं। हालांकि बेहतर सीएम की सूची में टाॅप 5 की लिस्ट में वे जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः BJP में नरेंद्र मोदी के बाद PM पद की पसंद कौन? सामने आए चौंकाने वाले नाम

देश का सबसे बेहतर सीएम कौन?

सी वोटर के सर्वे के अनुसार योगी आदित्यनाथ 33 प्रतिशत के साथ बेहतर सीएम की सूची में टाॅप पर है। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हैं उन्हें 14 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी है वे 9 प्रतिशत लोगों की पसंद है। लिस्ट में चौथे नंबर पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन हैं उन्हें 5 प्रतिशत लोगों का समर्थन हासिल है। सर्वे में पांचवें नंबर पर आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं। उन्हें 5 प्रतिशत लोगों का समर्थन हासिल है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में किसकी सरकार? सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

First published on: Aug 23, 2024 01:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola