हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीएम योगी बोले- नशे के कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

विज्ञापन

मनोज पांडे, लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सघन अभियान चलाने और कठोरता के साथ विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, यातायात प्रबंधन और औद्योगिक निवेश की संभावनाओं समेत अन्य मुद्दों पर समीक्षा बैठक की। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मंडल, रेंज, जोन, पुलिस कमिश्नरेट और जनपद में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत छह माह में टीम वर्क के माध्यम से प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। संवाद के माध्यम से धर्मस्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों को उतारे जाने, सड़कों पर धार्मिक क्रियाकलाप न होने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जिस प्रकार हमारी टीम ने काम किया है। वहीं, हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश ने नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ बड़ा अभियान प्रारंभ किया है। अब हमें इसके निर्णायक चरण के लिए प्रयास करना होगा। पूर्व में हमने जहरीली शराब से असमय मृत्यु की कई दुःखद घटनाएं देखी है, इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

आगे सीएम ने निर्देश दिए कि युवाओं को नशे के अंधेरे में ढकेलने वाले ऐसे समाजविरोधी तत्वों की सूक्ष्मता से पड़ताल करें। थाना स्तर पर ऐसे हर छोटे-बड़े अराजक तत्वों की सूची तैयार की जाए। इनके अड्डों पर औचक छापेमारी की जाए। रेलवे स्टेशन के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाएं। जीरो टॉलरेंस के साथ कठोर कार्रवाई करते हुए प्रदेश को ड्रग माफिया से मुक्त कराने की कार्यवाही हो। ड्रग माफिया पर कार्रवाई के साथ-साथ हमें प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए भी प्रयास करना होगा।  नशे के खिलाफ आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए हमें अपने बच्चों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना होगा।

विज्ञापन

(Ambien)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola