CM Naveen Patnaik Slams PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज उड़ीसा के केंद्रपाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग नवीन पटनायक के शुभचिंतक हैं, आज वे उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंतित हैं। नवीन पटनायक को दशकों से जानने वाले कई लोगों ने मुझे बताया कि वे कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्हें यह भी संदेह है कि उनके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के पीछे कोई साजिश हो सकती है।
बीजेपी इस बात को लेकर बेहद गंभीर है, पार्टी ने फैसला किया है कि यहां बीजेपी की सरकार बनने के बाद इस मुद्दे पर जांच कराई जाएगी। इसकी जांच के लिए एक विशेष समिति बनाई जाएगी और सच्चाई सामने लाएगी।
उनके इस बयान के बाद उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर पीएम मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि प्रधानमंत्री ने एक सार्वजनिक बैठक में कहा है कि मेरा स्वास्थ्य खराब है और वह इस मामले की जांच कराना चाहते हैं। अगर वह मेरे स्वास्थ्य के बारे में इतने चिंतित थे तो उन्हें बस एक फोन उठाना था और मुझे कॉल करके मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछना था। भाजपा में कई लोग हैं जो पिछले 10 सालों से मेरे स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैला रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और पिछले एक महीने से अपने राज्य में चुनाव प्रचार कर रहा हूं।
ये भी पढ़ें: राजकोट अग्निकांड में TRP गेम जोन के मालिक की मौत, एक और आरोपी अरेस्ट
ये भी पढ़ें: बांग्लादेशी MP का तो नहीं वो 4 किलो मांस? मर्डर केस की जांच में जुटी पुलिस के हाथ बड़ी लीड
संबंधित खबरें
दुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
5 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
7 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
7 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
11 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
12 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
12 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
13 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
13 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
13 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines