स्विट्जरलैंड के दावोस में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कुछ ऐसा कहा, जिसे लेकर नई दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. दावोस में एक कार्यक्रम के दौरान हिमंत सरमा ने सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के बीच विवाद का खुलासा किया. उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि गांधी परिवार के भाई-बहन की कलह का मैं शिकार हूं. एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में असम के मुख्यमंत्री ने उन दिनों की बात की जब वो कांग्रेस के एक्टिव नेता हुआ करते थे.
‘विश्व की सबसे बड़ी फ्लॉप फैमिली’
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच फूट का दावा किया तथा खुद को इसका ‘शिकार’ बताया. उन्होंने प्रियंका को केरल के वायनाड से असम चुनाव समिति की जिम्मेदारी सौंपे जाने को राहुल की रणनीति करार दिया. उन्होंने कहा, ‘राहुल, प्रियंका को केरल में नहीं चाहते. मैं 22 वर्ष तक कांग्रेस में रहा, इसलिए मुझे अंदर की बात पता है. वे केसी वेणुगोपाल और उनके गठजोड़ को हिलाना नहीं चाहते, जिसमें प्रियंका बाहरी हैं. इसलिए उन्हें असम भेजा गया. केरल की सांसद को वहां कोई जिम्मेदारी नहीं मिली, इसे और कैसे समझा जाए?’
यह भी पढ़ें: ट्रोल होने पर युवक ने दे दी जान, बस में लगा था छेड़छाड़ का आरोप; वीडियो बनाने वाली महिला गिरफ्तार
कांग्रेस ने किया पलटवार
CM सरमा ने तो कांग्रेस परिवार को यहां तक कह दिया कि वो ‘विश्व की सबसे बड़ी फ्लॉप फैमिली’ है. हिमंत सरमा के इस बयान पर अब कांग्रेस का भी पलटवार सामने आया है. असम कांग्रेस चुनाव प्रभारी भूपेश बाघेल ने सीएम सरमा को डरपोक बताया. उन्होंने कहा कि प्रियंका की नियुक्ति से सरमा की नींद उड़ी हुई है. भूपेश बाघेल ने कहा, ‘हिमंत बेहद घबराए हुए हैं. प्रियंका और हमारी नियुक्तियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह है. हाईकमान असम को गंभीरता से ले रहा है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
34 mins ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
58 mins ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
1 hr ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
4 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
5 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines