सैलरी 2.7 करोड़ रुपये, काम 12 घंटे… भाई को नहीं दे पाया बर्थडे सरप्राइज तो छोड़ दी 'ड्रीम जॉब'

कंटेंट क्रिएटर डेनियल मिन, मई 2025 में Cluely के साथ बतौर सीएमओ शामिल हुए थे. उस समय उनकी उम्र महज 21 साल थी. लेकिन चार महीने में ही उनका मन इस नौकरी से उठ गया.

CMO

मिन ने Cluely में केवल आठ महीने ही मार्केटिंग टीम को संभाला.

एआई स्टार्टअप Cluely के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने दिन में 12 घंटे काम का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. 22 साल के डेनियल मिन ने कहा कि दिन में 12 घंटे काम करने की वजह से वह जीवन के अहम पलों को नहीं जी पा रहे थे. वह दोस्तों के साथ डिनर पर नहीं जा पाते थे, अपने भाई को उसके जन्मदिन पर सरप्राइज नहीं दे पाते थे.

विज्ञापन

मिन ने Cluely में केवल आठ महीने ही मार्केटिंग टीम को संभाला. लेकिन उनका इस काम में मन नहीं लगा. उन्होंने करीब 2.7 करोड़ रुपए सालाना की नौकरी छोड़ दी. इसकी जानकारी उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो में दी है.

विज्ञापन

कंटेंट क्रिएटर डेनियल मिन, मई 2025 में Cluely के साथ बतौर सीएमओ शामिल हुए थे. उस समय उनकी उम्र महज 21 साल थी. उन्होंने हाल ही ‘द व्हार्टन स्कूल’ से मार्केटिंग और ऑपरेशंस मैनेजमेंट में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी. लेकिन चार महीने में ही उनका मन इस नौकरी से उठ गया.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि मुझे लगा कि दिनभर काम करने की वजह से वो जिंदगी के अहम पल नहीं जी पा रहे थे. हालांकि, उन्होंने कहा कि 12 घंटे काम करके मुझे लगा कि यह वही है जो 21 साल की उम्र में करना चाहिए.

विज्ञापन

मिन ने बताया कि शुरुआत में उन्हें अपने काम में मजा आता था. हालांकि, कुछ महीनों के बाद, यह जैसा ही लगने लगा. उन्होंने कहा कि कंपनी के एक लीडर के रूप में, मैं इसमें अपना सब कुछ झोंकना चाहता था, और शुरुआत में बहुत मजेदार लगा भी, लेकिन धीरे-धीरे यह थोड़ा नीरस लगने लगा.

मिन के मन में चल रही चीजों का एहसास Cluely के सीईओ रॉय ली को भी हो गया और फिर उन्होंने बात की. मिन ने बताया कि उन्होंने एक सेकंड के लिए सोचा फिर अपने सीईओ को बता दिया वह काफी समय से नौकरी छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं, इसके बाद वह रोने लगे. मिन ने बताया कि मेरे सीईओ काफी सपोर्टिव हैं, उन्होंने मेरी मन को पढ़ा और मुझे फैसला लेने में मेरी मदद की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ