यूं तो आप जानते होंगे कि आम तौर पर चालान किन वजहों से कटता है। अगर आप कार चला रहे हैं और आपने सीटबेल्ट नहीं लगा रखी तो आपका चालान कटना तय है। इस तरह से टेक्नोलॉजी ने एक तरफ तो ट्रैफिक पुलिस का काम आसान किया है और लोगों के अंदर नियमों को लेकर जागरूकता भी फैलाई है। लेकिन, दूसरी ओर इसी टेक्नोलॉजी की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। कुछ मामले तो ऐसे आए हैं जिनमें कोई ट्रैफिक नियम नहीं तोड़ा गया मगर फिर भी चालान काट दिया गया।
यह मामला जुड़ा हुआ है बेंगुलुरु में काम करने वाले एक शख्स से। केशव किसलय नाम का यह शख्स अपनी कार से निकला था। थोड़ी देर बाद उन्हें पता चला कि ट्रैफिक कैमरे ने उनका चालान काट दिया है। चालान में वजह लिखी थी सीटबेल्ट न लगाना। मगर केशव का कहना है कि मैं हमेशा सीटबेल्ट लगाकर ही चलता हूं। पहले तो केशव हैरान-परेशान होते रहे। लेकिन, बाद में पता चला कि असल में ये चालान सीटबेल्ट न लगाने की वजह से नहीं कटा था बल्कि केशल ने जो कपड़े पहन रखे थे उनकी वजह से कटा।
सीटबेल्ट नहीं तो क्यों कटा चालान?
दरअसल, केशव का जिस दिन यह चालान कटा उस दिन उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी। टी-शर्ट का रंग भी काला था और सीटबेल्ट का रंग भी काला था। ऐसे में कैमरे को पता ही नहीं चल पाया कि केशव ने सीटबेल्ट पहनी तो हुई है लेकिन एक जैसा रंग होने की वजह से अंतर नहीं पता चल पा रहा है। इसी के चलते केशव का चालान कट गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर जब केशव ने अपनी बात रखी तो बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और ईमेल से शिकायत की जानकारी देने को कहा।
केशव की कहानी देती है बड़ा सबक
केशव ने सारी डिटेल्स ईमेल के जरिए भेज दीं और करीब एक सप्ताह के अंतर उनका चालान कैंसिल कर दिया गया। बता दें कि इस तरह के कई मामले इस समय सामने आ रहे हैं जिनमें डार्क कलर के कपड़े पहनने की वजह से कैमरा सीटबेल्ट को डिटेक्ट नहीं कर पाता है और चालान काट देता है। इसलिए केशव किसलय की कहानी से सबर लीजिए और अगर कार से कहीं जाने की सोच रहे हैं तो क्या कपड़े पहनने जा रहे हैं इस पर भी दिमाग जरूर लगाएं। वरना आपको बिना मतलब की दौड़भाग करनी पड़ सकती है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
6 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
8 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
9 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
10 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
10 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
11 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
13 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
13 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
14 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines