पटना: बिहार महागठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने एक बार फिर से बगावत कर दिया है। उनके बेटे संतोष मांझी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के ऐलान के बाद मीडिया से बात करते हुए संतोष ने कहा कि उनकी पार्टी का अस्तित्व खतरे में था, उसे बचाने के लिए ये किया, मैं महागठबंधन आज भी रहना चाहता हूं।
नीतीश कुमार लगातार हमसे विलय करने के लिए कह रहे थे
संतोष मांझी ने कहा कि जडयू चाहती है कि हम अपनी पार्टी को उनके साथ मर्ज कर दें। लेकिन हमें ये मंजूर नहीं हैं। हम अकेले संघर्ष करेंगे। हमें जदयू में विलय नहीं करना है। नीतीश कुमार लगातार हमसे विलय करने के लिए कह रहे थे, लेकिन हमने इनकार कर दिया। संतोष सुमन ने कहा, हम बीजेपी के साथ जाएंगे या नहीं ये अलग बात है।
एनडीए का बनेंगे हिस्सा?
एनडीए में शामिल होने के सवाल पर संतोष मांझी ने कहा कि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, हम अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं। आगे क्या होगा इस पर सभी से चर्चा करके फैसला लिया जाएगा। हमारी पार्टी ने खुद को महागठबंधन से अलग कर लिया है। हम तो रहना चाहते थे लेकिन बड़ी पार्टियां हमकों नहीं रखना चाहती हैं। पार्टी का अस्तित्व खत्म करना चाहती हैं तो हमने महागठबंधन से अलग होने का भी फैसला लिया है।
नीतीश से नाराज चल रहे थे जीतनराम मांझी
सीएम नतीश कुमार से जीतनराम मांझी नाराज चल रहे हैं। दरअसल नीतीश कुमार 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में जीतनराम को न्योता नहीं दिया गया है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने खुलकर स्वीकार किया था कि उन्हें विपक्षी एकता के नाम पर पटना में होने वाली बैठक के लिए बुलावा नहीं मिला है।
संतोष मांझी के इस्तीफा देने से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी। मीडियाकर्मियों ने उनके पूछा कि आप मजाक तो नहीं कर रहें? जवाब देते हुए मांझी ने कहा कि आपको जो समझना है समझिए लेकिन हमारी पार्टी एक भी सीट पर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। हालांकि जीतन राम मांझी ने कुछ दिन पहले नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे संतोष भी मौजूद थे। तब उन्होंने नीतीश के सामने मांग रखी थी कि उनकी पार्टी 5 लोकसभा सीट दिया जाए।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
4 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
4 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
6 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
6 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
8 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines