Parliament Session: बजट सत्र का आज 8वां दिन था। बुधवार की सुबह राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच नोंकझोंक हो गई। इस दौरान कभी ठहाके लगे तो कभी सभापति ने शायराना अंदाज में खरगे को जवाब दिया।
नोंकझोंक इस बात से शुरू हुई…
दरअसल, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कथित घोटाले की बात को लेकर अदाणी मामले पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि एक आदमी 12 लाख करोड़ पर कब्जा करके बैठा है। इस पर सभापति ने कहा कि फिर कब्जा…। JPC (Joint Parliamentary Committee) बनाइए। खरगे ने कहा कि 12 लाख करोड़ से लेकर हिंडनबर्ग तक सब जांच में सामने आ जाएगा। अगर घोटाला करने वाले पाक साफ निकले तो इन्हें माला पहनाएंगे।
खरगे ने सभापति जगदीप खरगे की तरफ अपनी बात मोड़ते हुए कहा कि आपकी कुछ बातें बताऊं। आपने मुझसे कहा था कि शुरू-शुरू में मैं हाथ से पैसे गिनता था। फिर मशीन से पैसे गिनने लगा। इस पर सभापति ने खरगे को रोका और कहा कि हाथ जोड़ता हूं। मैंने कभी पैसे मशीन से गिनने की बात नहीं की थी। क्या अब मुझ पर भी JPC बैठाएंगे? यह सुनते ही पूरा सदन ठहाके लगाने लगा। पीएम मोदी भी हंस पड़े।
मोदीजी के पास डराने के लिए बहुत सारे हथियार
खरगे ने कहा, मोदी जी, आपके पास डराने के बहुत सारे हथियार हैं। अगर कहीं जनता से चुनी हुई सरकार बनती है, आपको बहुमत नहीं मिलता या आपके मन मुताबिक सरकार नहीं बनती। आप ED और CBI जैसी ऑटोनॉमस एजेंसियों का इस्तेमाल कर सरकार बना लेते हैं। एक दो सरकार कम बनी तो क्या होगा। कहीं न कभी चाबी फिराकर आप लोग पार्टी में ले आते हो। कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मणिपुर और गोवा की सरकार। कितने सबूत हैं।
इस पर सभापति ने खरगे से कहा कि बिना आधार के ऐसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए। ऐसे बयानों से संस्थानों की गरिमा गिरती है। आज की कार्यवाही पूरी होने तक इसका आधार बताइए।
सभापति ने खरगे को शेर से दिया जवाब
खरगे के बयान के बाद सभापति ने शेर पढ़ा। उन्होंने कहा, ‘उम्र भर गालिब यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी आइना साफ करता रहा। ऑथेंटिकेशन की जो बात कही है तो इसलिए कहा कि न खाता न बही, जो मैं कहूं, वह सही। यह मैं नहीं होने दे सकता।
यह भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge: पीएम मोदी पर बयान देकर बुरे फंसे खड़गे, राज्यसभा अध्यक्ष बोले- ये आपको शोभा नहीं देता
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
19 mins agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
35 mins ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
1 hr ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
2 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
5 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines