Live Updates
CJP Protest LIVE Updates: कल से लेकर अगले आदेश तक बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन
CJP Protest LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया
CJP Protest LIVE Updates: नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली पुलिस ने किया STF का गठन
CJP Protest LIVE Updates: जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन में विदेशी फंडिंग के दावों पर विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया
जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन में विदेशी फंडिंग के दावों पर विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है. प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार के पास अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है.
CJP Protest LIVE Updates: कल प्रदेशभर में पंजाब कांग्रेस सत्याग्रह करेगी
कल प्रदेशभर में पंजाब कांग्रेस सत्याग्रह करेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन होगा. सभी जिला मुख्यालयों पर कैंडल मार्च निकाले जाएंगे.
CJP Protest LIVE Updates: जंतर-मंतर पर फूड डिलीवरी बैन होने पर दिल्ली पुलिस का जवाब
CJP Protest LIVE Updates: 22 जुलाई को पटना में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए हंगामे को लेकर CPI (ML) विधायक संदीप सौरभ समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया
22 जुलाई को पटना में नीट पेपर लीक के विरोध में हुए हंगामे को लेकर CPI (ML) विधायक संदीप सौरभ समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया. उपद्रवियों के मार्च में शामिल होने के कारण संदीप सौरभ के खिलाफ कल पटना के सचिवालय थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पटना पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया.
CJP Protest LIVE Updates: सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जाएंगी ममता बनर्जी
सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली जाएंगी
CJP Protest LIVE Updates: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइज़ेशन के सदस्यों ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया
CJP Protest LIVE Updates: रात 8 बजे NTA करेगी बड़ा ऐलान
NTA, एजुकेशन सिस्टम में सुधार के लिए आज रात 8 बजे बड़े ऐलान कर सकती है. भविष्य में परीक्षाओं को फुल-प्रूफ बनाने और गड़बड़ी रोकने के लिए NTA की परीक्षाओं को UPSC की तर्ज पर आयोजित करने की तैयारी है.
CJP Protest LIVE Updates: लखनऊ में परिवर्तन चौक पर पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं का विरोध प्रदर्शन
लखनऊ के परिवर्तन चौक पर पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं का प्रदर्शन शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद हैं. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भारी संख्या में तैनात है. प्रदर्शनकारियों ने परिवर्तन चौक से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकाला.
CJP Protest LIVE Updates: कोलकाता में भारतीय छात्र संघ(SFI) ने नीट परीक्षा के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया
CJP Protest LIVE Updates: छात्र संघठनों ने 25 जुलाई को बिहार के सभी निजी और सरकारी शिक्षा संस्थानों को बंद करने का ऐलान किया
छात्र संघठनों ने 25 जुलाई को बिहार के सभी निजी और सरकारी शिक्षा संस्थानों को बंद करने का ऐलान किया
CJP Protest LIVE Updates: मीटिंग लगभग 2 घंटे तक चली, उनकी 3 मुख्य मांगें थीं और एग्जाम के लिए 5 सुधार सुझाव थे
CJP Protest LIVE Updates: केंद्र सरकार ने CJP की 2 शर्तों से जताई सहमति
केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच आज बातचीत हुई. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका से मुलाकात की. बैठक खत्म होने के बाद सीजेपी प्रवक्ताओं ने बताया कि सरकार ने उनकी तीन मांगों में से 2 पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं हो सका है. केंद्र सरकार कल दोपहर तक अपना जवाब देगी.
CJP Protest LIVE Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडवाइजरी पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडवाइजरी पर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए छात्रों को डराने-धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? ध्यान रखिए, वक्त आने पर हिसाब आपसे ही लिया जाएगा. गुरुवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स और शिक्षकों से जंतर-मंतर पर जाने से सतर्क रहने को कहा. आज जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने एडवाइजरी जारी की है.
CJP Protest LIVE Updates: महाराष्ट्र में पेपर लीक जांच के लिए दो फास्ट ट्रैक कोर्ट बने
प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने पेपर लीक के मामलों की जांच के लिए नागपुर और औरंगाबाद में 2 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का आदेश दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को अपने X हैंडल पर पोस्ट में कहा था कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की जांच के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी.
CJP Protest LIVE Updates: CJP के प्रदर्शनों के पीछे विदेशी ताकतें होने का आरोप
RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शनों के पीछे देश और विदेश की ताकतों के होने का दावा किया है. उन्होंने दावा किया कि देश और विदेश की ताकतें नहीं चाहतीं कि भारत विकसित, मजबूत और शिक्षित राष्ट्र बने. विपक्षी दलों ने शुरुआत में परीक्षा का मुद्दा उठाया था, लेकिन बाद में वे भटक गए और अपनी राजनीति करने लगे.
CJP Protest LIVE Updates: थोड़ी देर में केंद्र सरकार और CJP की मुलाकात होगी
केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच मुलाकात होने वाली है, जिसके लिए सीजेपी प्रतिनिधिमंडल कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच गया है.
CJP Protest LIVE Updates: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली यूनिवर्सिटी के बाद जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने भी एडवाइजरी जारी की. JNU ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, जंतर-मंतर और उसके आस-पास होने वाले किसी भी प्रदर्शन या भीड़ में शामिल होने या वहां जाने से बचें. सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से पोस्ट करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ यूनिवर्सिटी की अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है.
CJP Protest LIVE Updates: CJP का कैबिनेट के फैसले से मतलब होने से इनकार
कॉकरोच जनता पार्टी ने मोदी कैबिनेट मीटिंग के फैसले से मतलब होने से इनकार किया है. पार्टी के प्रवक्ता ने कहा है कि पेपर लीक पर कैबिनेट में क्या फैसला लिया जाता है, क्या नहीं, इससे हमें मतलब नहीं है. हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.
CJP Protest LIVE Updates: कॉकरोच जनता पार्टी का सरकार पर दबाव होने का दावा
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर दबाव होने का दावा किया है. CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा. देररात 12:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी को वीडियो संदेश जारी करना पड़ा, इसका मतलब है कि दबाव बहुत ज्यादा है.
CJP Protest LIVE Updates: पेपर लीक कांड के आरोपी बेदीराम बन गए सुभासपा के विधायक
कई राज्यों में पेपर लीक कांड के आरोपी बेदीराम सुभासपा के विधायक बन गए हैं. वे गाजीपुर जिले की जखानियां सीट से सुभासपा विधायक चुने गए हैं. जबकि बेदीराम पर 8 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कराने का मामला दर्ज हुआ है. बेदीराम पर मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मुकदमे दर्ज हैं. चुनावी हलफनामे में बेदीराम ने अपने आपराधिक मामलों का जिक्र किया है. बेदीराम के खिलाफ इन पेपर लीक मामलों में केस दर्ज हैं...
1- रेलवे भर्ती परीक्षा
2- MPPSC भर्ती परीक्षा
3- रेलवे भर्ती परीक्षा
4- रेलवे भर्ती परीक्षा
5 - रेलवे भर्ती परीक्षा
6 - रेलवे भर्ती परीक्षा
7 - रेलवे भर्ती परीक्षा
8 - पुलिस भर्ती परीक्षा
CJP Protest LIVE Updates: सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर संजय राउत का बयान
संजय राउत ने कहा है कि सोनम वांगचुक ने भले ही अनशन तोड़ा है, लेकिन देशभर में चल रहा आंदोलन नहीं रुकेगा. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ, वह बताएं, हम चर्चा से डरते नहीं हैं. वांगचुक को जिस मंच से उठाकर ले गए थे] वहां ही अनशन तोड़ना चाहिए था। सब के सामने अनशन तोड़ा होता तो देशवासियों को आनंद हुआ होता. जो जख्मी हुए हैं, उनके हाथों से अनशन तोड़ना चाहिए था. मोदी, अमित शाह अब भयभीत हो गए हैं.
CJP Protest LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी पर सोनिया गांधी ने अपने लेख में कसा तंज
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने लेख में लिखा है कि मोदी सरकार ने छात्रों के साहस का जवाब कायरता और घोर क्रूरता से दिया है, उन्हें भविष्य का उत्तराधिकारी नहीं बल्कि राष्ट्र का शत्रु माना है. मोदी सरकार ने न केवल भारत की शिक्षा व्यवस्था को धूमिल किया है, बल्कि पूर्ण निर्दयता, घोर आत्म-भ्रम और घोर असंवेदनशीलता के साथ कार्य करने की आदत भी बना ली है. छात्रों के साथ खड़ा होना और उनके भविष्य की रक्षा करना हमारा नैतिक, राजनीतिक और संवैधानिक कर्तव्य है.
CJP Protest LIVE Updates: CJP के संसद मार्च में हिंसा की NIA जांच की मांग
CJP के 20 जुलाई के 'चलो संसद' आंदोलन और हिंसा पर NIA जांच की मांग वाली याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी. याचिका अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने दायर की है. याचिका में दावा किया गया है कि यह आंदोलन छात्रों का वास्तविक विरोध नहीं, बल्कि विदेशी फंडिंग वाले संगठनों से जुड़ी 'बड़ी साजिश' का हिस्सा है.
CJP Protest LIVE Updates: PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी का पलटवार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो संदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि देशभर के छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी से धर्मेंद्र प्रधान को हटाने, छात्रों पर कार्रवाई करने वालों को सजा देने और छात्रों से माफी मांगने की अपील करता हूं.
CJP Protest LIVE Updates: आज दोपहर 12:30 बजे CJP-सरकार की बैठक
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच आज शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के संविधान क्लब में बैठक होगी. वार्ता से पहले CJP ने साफ किया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उनकी सबसे पहली मांग है और यह मांग पूरी होने पर ही अन्य शर्तों पर विचार किया जाएगा. इस्तीफा होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा.
CJP Protest LIVE Updates: दिल्ली में आज 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने CJP का विरोध प्रदर्शन जारी रहने के कारण आज शुक्रवार को भी सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद किए हैं. राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी. वहीं लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे.
CJP Protest LIVE Updates: अभिजीत दिपके का जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक सर ने भूख हड़ताल खत्म कर दी हे, इससे हमें राहत मिली है और हम आभारी हैं कि उन्होंने अपना ध्यान दिया. लेकिन जंतर-मंतर पर सीजेपी का शांतिपूर्ण विरोध तब तक जारी रहेगा] जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते.
CJP Protest LIVE Updates: केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के दोनों सचिवों को हटाया
केंद्र सरकार ने देर रात नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया। 17 सीनियर अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन के आदेश जारी किए गए. सबसे बड़ा फेरबदल शिक्षा मंत्रालय में हुआ. जहां 1994 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया. वे मौजूदा सचिव विनीत जोशी की जगह लेंगे. विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय सचिव बना दिया गया हैण्इ सके अलावा 1995 बैच के IAS अधिकारी टी.के. अनिल कुमार को पदोन्नत कर स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.
CJP Protest LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने देररात जारी किया वीडियों संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने बीती रात वीडियो संदेश जारी करके पेपर लीक के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला कानून बनाने की घोषणा की. इसके लिए बिल पर वे आज कैबिनेट में चर्चा करेंगे और सख्त फैसले लेंगे. मंजूरी मिलने के बाद अगले हफ्ते संसद में बिल को पेश किया जाएगा और जल्दी ही पास कराने का प्रयास किया जाएगा. PM मोदी ने रात 11.52 बजे अपने X हैंडल पर 2.56 मिनट का एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया.
CJP Protest LIVE Updates: जंतर-मंतर के पास पुलिस अधिकारियों की राउंड दी क्लॉक फुट पेट्रोलिंग
सपेशल सीपी, जॉइंट सीपी, डीसीपी रैंक के अधिकारी जंतर मंतर के पास राउंड दी क्लॉक फुट पेट्रोलिंग कर रहे हैं. वे प्रर्दशनकारियों की एक्टिविटी पर नजर रखे हुए हैं. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में हैवी पुलिस डिप्लॉयमेंट की गई है. सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे के जरिए प्रर्दशनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों को प्रदर्शनस्थल पर तैनात किया हुआ है. ताकि इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.
CJP Protest LIVE Updates: जंतर मंतर पर सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रर्दशनकारियों का सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी जारी है. देर रात कुछ प्रर्दशनकारियों ने एक शख्स को गोदी मीडिया बोलकर जमकर पीटा. उसे हेलमेट, हाथों और पैरों से मारा. एम्बुलेंस के जरिए घायल शख्स को हॉस्पिटल भेजा गया. हजारों की संख्या में रात के समय खाने में पिजा और बर्गर डिलीवर किए गए.
CJP Protest LIVE Updates: सोनम वांगचुक ने देररात तोड़ा अपना अनशन
पेपर लीक के खिलाफ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म कर दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 12.30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे. नड्डा ने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया. वहीं वांगचुक के अनशन खत्म करने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके ने खुशी जताई.
हालांकि उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा. वांगचुक ने अपने X हैंडल पर ट्वीट में लिखा कि कई राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे आमरण अनशन खत्म करने की अपील की थी. लंबी बातचीत और कुछ शर्तों पर सहमति बनने के साथ-साथ देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है.
CJP Protest Today Updates: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन क 35वां दिन है, लेकिन 20 मार्च को संसद मार्च के बाद विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है. केंद्र सरकार CJP के साथ बातचीत करने को तैयार है, लेकिन CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बात करने की जिद पर अड़ी है. इस बीच आज CJP देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी. एक्स पर पोस्टर जारी करके एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने की अपील CJP ने देश के सभी छात्र संगठनों से की है.
दिल्ली में CRPF की 20 कंपनियां तैनात
CJP का विरोध प्रदर्शन संसद मार्ग तक पहुंच गया है, जिसके चलते इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है. बैरिकेडिंग करके भारी पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया है. विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने की आशंका से पश्चिम बंगाल से बुलाकर CRPF की 20 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं. हिंसा और उपद्रव के मद्देनजर मेट्रो स्टेशन बंद करके प्रदर्शन स्थल के 2 किमी के दायरे में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है. इससे कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रायसीना रोड, बाराखंभा, अशोक रोड पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.
CJP के प्रदर्शन और मार्च का बड़ा असर
CJP के विरोध प्रदर्शन के कारण जंतर-मंतर, संसद भवन, प्रधानमंत्री आवास समेत कई सड़कें 4 दिन से बंद हैं. मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट सर्विस ठप है. कनॉट प्लेस में कारोबार ठप हो गया है, क्योंकि 20 जुलाई को संसद मार्च के दिन कनॉट प्लेस में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक टकराव हुआ तो पुलिस बल तैनात करके बैरिकेडिंग से इलाका सील कर दिया गया है. इस वजह से लोग कनॉट प्लेस नहीं आ पा रहे और दुकानदार नुकसान उठा रहे.
आज CJP के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
16 mins ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
3 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
11 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
13 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
14 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
16 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines