Live Updates
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: एक और विरोध प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस की तैनाती जारी रहेगी- सूत्र
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, CJP, AIYF, AISF और SFI की ओर से जंतर-मंतर पर एक और विरोध प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस की तैनाती जारी रहेगी. महिला प्रदर्शनकारियों और वरिष्ठ नागरिकों को हिरासत केंद्रों से रिहा किया जा रहा है. CJP नेताओं के मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने रिहा किया
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत से रिहा किया
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: गुजरात पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने रिहा किया
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने रिहा किया. उन्होंने कोलकाता वापस जाने का प्लान रद्द कर दिया है.
जंतर मंतर और कनॉट प्लेस पर कर्फ्यू जैसे हालात
दिल्ली के जंतर मंतर और कनॉट प्लेस पर कर्फ़्यू जैसे हालात अब भी बने हैं. सड़कों पर छोटे छोटे ग्रूपों में प्रदर्शनकारी पुलिस को खिलाफ मोर्चे पर डटे हैं .
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा इंडिया ब्लॉक
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा इंडिया ब्लॉक
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: CJP प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर (SI) बजरंग जाधव घायल हुए
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: देश में लोकतंत्र नहीं बचा- प्रियंका गांधी
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: अंग्रेजों ने भी ऐसा बर्ताव नहीं किया था- सौरभ भारद्वाज
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: इंडिया गेट से AIIMS जाने का रास्ता खुला, जंतर-मंतर से लौट रहे प्रदर्शनकारी
इंडिया गेट से AIIMS जाने का रास्ता खोला गया. जंतर-मंतर से धीरे-धीरे प्रदर्शनकारी वापस लौट रहे हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया- दिल्ली पुलिस
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिया
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका, ध्रुव राठी, तुषार गांधी और ममता बनर्जी के बाद दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में ले लिया है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: राहुल गांधी को लेकर संबित पात्रा का बड़ा बयान
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी समेत कुछ राजनेता राष्ट्रपति भवन गए थे. उसके बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने भारत के राष्ट्रपति को उस अराजकता में घसीटने की कोशिश की, जिसे वह भारत की सड़कों पर फैलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को डिटेन किया
दिल्ली पुलिस ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर चल रहे हंगामे के बीच ममता बनर्जी को भी डिटेन कर लिया है. वहीं प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया गया है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर धरने में पहुंचे अर्थशास्त्री जीन ड्रेज
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में पहुंचे अर्थशास्त्री जीन ड्रेज कहते हैं कि अत्यधिक बल प्रदर्शन के कारण लोग यहां नहीं पहुंच पा रहे हैं. सरकार के इतना भयभीत होने का कारण हिंसा या सुरक्षा का खतरा नहीं है, बल्कि यह है कि सरकार को डर है कि इस देश की जनता समझ जाएगी कि उनके मतदान के अधिकार को छीना जा रहा है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस पर विरोध प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव
PTI दफ्तर पास करीब 50 विरोध प्रदर्शनकारी जुटे, जिन्हें डिटेन करने पुलिस आई तो उन्होंने पथराव कर दिया. इसमें 2 पुलिस जवान घायल हुए हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: CJP के आंदोलन के मद्देनजर मुंबई में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
CJP के आंदोलन के मद्देनजर मुंबई में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई गई है. दादर के शिवाजी पार्क में पुलिस ने सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. गौरतलब है कि CJP आंदोलन कुछ दिन पहले मुंबई में हुआ था. पुलिस को आशंका है कि यहां फिर CJP का प्रोटेस्ट हो सकता है, इसलिए एहतियातन पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों पर संजय निषाद का बड़ा बयान
दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि बिना किसी सबूत या जांच के किसी के इस्तीफे की मांग करना गलत है. पहले जांच की मांग की जानी चाहिए. जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और वह भी दोष सिद्ध होने के बाद ही होनी चाहिए. इंडिया ब्लॉक के सांसदों द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने भी प्रामाणिक दस्तावेज मांगे हैं. जांच होने और परिणाम आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी. लोकतंत्र में कोई भी चीज सिर्फ मांग करने से नहीं मिलती, इसके लिए एक स्थापित व्यवस्था है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को हिरासत में लिया गया
मुंबई पुलिस ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को हिरासत में लिया. तुषार गांधी आज शाम को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में CJP के समर्थन में होने जा रहे प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए जाने वाले थे.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट पर संजय राउत का बड़ा बयान
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों को आज दिल्ली पहुंचना था, लेकिन ट्रेनें रोक दी गई हैं, लोगों को हिरासत में लिया गया है और दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई हैं. जम्मू-कश्मीर से सुरक्षा बल बुलाए गए हैं और उन्हें पूरे दिल्ली में तैनात किया गया है. लेकिन यह जनता का विरोध प्रदर्शन है और आप जनता की आवाज को दबा नहीं सकते.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची पुलिस
दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के घर भी पहुंची है, क्योंकि उन्होंने CJP के प्रोटेस्ट का समर्थन किया है. सांसद मनीष सिसोदिया ने CJP अधिकारियों को हिरासत में लिए जाने की निंदा की है और कहा है कि एक घबराई हुई और भयभीत सरकार और क्या कर सकती है. एक कायर रीढ़ की हड्डी विहीन नेता बस यही कर सकता है. बेहद शर्मनाक!
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: अभिजीत दीपके को सीक्रेट प्लेस पर ले गई दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके, सौरव दास,और आशुतोष रांका को लेकर एयरपोर्ट से निकल गई है और उन्हें
किसी गुप्त जगह पर ले जाया गया है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से ही डिटेन किए गए अभिजीत दीपके
दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे. विमान कुछ मिनट पहले आईजीआई हवाई अड्डे पर उतरा. अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं; मुझे गिरफ्तार कर लीजिए. दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा कि नहीं यह गिरफ्तारी नहीं है. कृपया सहयोग करें.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा को लेकर ACP को बयान
एसीपी सूर्यबली मौर्या ने कहा कि कानून व्यवस्था और त्योहारी मौसम को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद सीमा पर लगातार सुरक्षा जांच कर रहे हैं. हम इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि सुरक्षा जांच के दौरान किसी को असुविधा न हो. लगभग 100 सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और पीएससी जवान यहां जांच के लिए तैनात हैं. हम दिल्ली पुलिस के अपने समकक्षों के साथ समन्वय कर रहे हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: गाजीपुर बॉर्डर पर पत्थरों की बैरिकेडिंग
आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा उपाय बेहद कड़े हैं. गाजीपुर सीमा पर भारी पत्थरों की बैरिकेडिंग की जा रही है और हर आने जाने वाले की चेकिंग की जा रही है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ कार्रवाई पर कांग्रेस का बयान
CJP प्रोटेस्ट के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि देश की राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया है. हर तरफ सुरक्षा लगा दी गई है. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री एक ऐसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन से घबराए हुए हैं, जो सिर्फ वोट के अधिकार को सुरक्षित करना चाहता है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: डिटेन किए जा सकते हैं अभिजीत दीपके
दिल्ली पुलिस के सूत्रों से खबर आई है कि एयरपोर्ट पर अभिजीत दीपके और उनके साथियों को पहले समझाया जाएगा कि वे नई दिल्ली के इलाके में न जाएं. अगर वे पुलिस की बात नही मानेंगे तो अभिजीत दीपके और उनके सदस्यों को हिरासत में लिया जाएगा.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: CJP की प्रदर्शनकारियों से विशेष अपील
CJP ने 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों के लिए 12 बिंदुओं की एडवाइजरी जारी की है. इसमें सभी से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने की अपील की गई है. एडवाइजरी में कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश न करें और एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत आपातकालीन सेवाओं का रास्ता बाधित न करें.
CJP ने प्रदर्शनकारियों को हथियार या खतरनाक वस्तुएं नहीं लाने, भड़काऊ भाषण और अफवाहों से बचने तथा सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि करने की सलाह दी है. संगठन ने किसी भी तरह की उकसावे वाली गतिविधि से दूर रहने और तनाव की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील भी की है. पुलिस के साथ बातचीत के दौरान शांत रहने, कानूनी निर्देशों का पालन करने और हिरासत में लिए जाने पर हिरासत का कारण पूछकर कानूनी सहायता लेने की बात कही गई है.
CJP का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक गतिविधियों की ओर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती. संगठन ने संवैधानिक अधिकारों के साथ जिम्मेदार नागरिक व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट से पहले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी और केजरीवाल भ्रम फैला रहे, लेकिन देश की जनता आपको देख रही है. अर्बन नक्सल मानसिकता के लोग देश को अस्थिर करने में लगे है, लेकिन अस्थिरता पैदा करने की मंशा पूरी नहीं होगी.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: 10 बजे तक डिटेन किए गए 1082 प्रदर्शनकारी
दिल्ली पुलिस ने आज सुबह 100 बजे तक करीब 1000 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया है. अलग अलग जगहों से अलग अलग ग्रुप में आने वालेलोग डिटेन किए गए हैं. 50 से ज्यादा अपराधी किस्म के लोग प्रिवेंटिव अरेस्ट किए गए. नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया है और हर जोन का डिटेंशन सेंटर बनाया गया है. दिल्ली के सभी स्टेडियम में डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने कंटेट क्रिएटर्स को हिरासत में लिया
दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन से पहले धौला कुआं में सुरक्षा बलों ने कई कंटेंट क्रिएटर्स समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: फिरोजशाह रोड पर रेड एयर फोर्स तैनात
दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर आज होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले फिरोज शाह रोड, मंडी हाउस पर आरएएफ (रेड एयर फोर्स) तैनात की गई है और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस जवान आज इस्तेमाल करेंगे बॉडी कैमरा
आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के लिए तैनात दिल्ली पुलिस कर्मियों ने अपनी वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाए हैं. यह कैमरे अंधेरे में भी काम करते हैं. एक पुलिसकर्मी ने बताया कि यह बॉडी कैमरे हमारी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हैं. मारपीट की घटनाओं में दिल्ली पुलिस पर आरोप लगते हैं. बॉडी कैमरे साबित करेंगे कि हमने किसी के साथ कुछ किया है या नहीं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली में प्रदर्शनस्थल पर पिंक फोर्स तैनात
दिल्ली में आज कॉकरोज जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स तैनात की गई है. महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाल ही में हुई दुर्व्यवहार की घटनाओं के मद्देनजर इन्हें तैनात किया गया है और सख्त निर्देश भी दिए गए हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी
दिल्ली पुलिस ने आज कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन से पहले कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. जंतर-मंतर के आस-पास वाले इलाकों से 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए जा चुके हैं और लोगों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोका जा रहा है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले नोएडा में भी धारा 163 लागू हो गई है. वहीं चिल्ला चेकपॉइंट (नोएडा-दिल्ली सीमा) पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है, जो हर आने जाने वाले की चेकिंग कर रही है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ड्रोन से कर रही सुरक्षा इंतजामों की निगरानी
आज होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले ड्रोन से सुरक्षा की निगरानी की जा रही है. होटल ले मेरिडियन के पास वाले गोलचक्कर के आसपास सुरक्षा की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. प्रदर्शन से पहले कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की और उन्हें हिरासत में लिया.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर वाहनों की चेकिंग जारी
आज होने वाले कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने वाली आया नगर सीमा पर कड़ी सुरक्षा है. दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात हैं, जो गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले वाहनों की कड़ी जांच कर रहे हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली में आज कड़ी सुरक्षा पर साउथ DCP का बयान
साउथ दिल्ली के DCP अनंत मित्तल ने कहा कि दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं पर विशेष सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं. हम अनाधिकृत तत्वों को दिल्ली में घुसने से रोक रहे हैं और लगातार जांच कर रहे हैं. हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिन शांतिपूर्ण ढंग से गुजरे. सीमाओं पर लगभग 12 पिकेट लगाए गए हैं. विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करने वाले संगठनों के सदस्यों को रोकने और उन्हें समझाने के लिए सीमाओं पर जांच काफी कड़ी कर दी है. हम आम जनता से भी अपील करते हैं. इसके अलावा, हम दिल्ली के भीतर किसी भी अनाधिकृत सभा या घटना को रोकने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी का उपयोग करके निगरानी कर रहे हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: होटल ले मेरिडियन के पास भारी सुरक्षा इंतजाम
दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले होटल ले मेरिडियन के पास भारी सुरक्षा तैनात की गई है. कवच वाहन के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: गाजियाबाद में तुलसी निकेतन के पास भारी जाम
गाजियाबाद में पुलिस तुलसी निकेतन सीमा पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है. इससे मौके पर भारी जाम लगा है और लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा सीमा) पर सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग करते पुलिस कर्मी
गाजीपुर सीमा पर आज यूपी पुलिस के जवान दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की चेकिंग करते दिखे. कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस को भी अलर्ट किया है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भी जवान तैनात रहे और हर आने जाने वालके की चेकिंग करते दिखे.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: मंडी हाउस में रैपिड एक्शन फोर्स का फ्लैग मार्च
आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों ने मंडी हाउस सर्कल में फ्लैग मार्च किया.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: मोहन एस्टेट इलाके में सड़क पर नुकीली पट्टियां
आज कॉकरोजच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने मोहन एस्टेट इलाके के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हैं. यहां सड़क पर नुकीली पट्टियां भी लगाई गई हैं, ताकि जंतर-मंतर जाने वाले प्रदर्शनकारी वहां तक न पहुंच सकें.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: संसद मार्ग से हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
दिल्ली पुलिस ने आज होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले संसद मार्ग इलाके से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर अभिजीत दीपके का बयान
CJP फाउंडर अभिजीत दीपक का कहना है कि आज जंतर-मंतर पर हमारा आंदोलन होकर रहेगा. संविधान का अनुच्छेद 19 देशवासियों को विरोध प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार देता है, हमें गलत का विरोध करने का अधिकार देता है तो अपनी आवाज उठाने के लिए अनुमति लेने की क्या जरूरत है. अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशभर से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे. अगर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोका तो जहां उन्हें रोका जाएगा, वहीं पर जंतर-मंतर बना दिया जाएगा.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: पुलिस ने हिरासत में लिए कनॉट प्लेस में घुसे प्रदर्शनकारी
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस (CP) की ओर आने वाले सभी प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया गया है. मौके पर दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती की गई है. कनॉट प्लेस में घुसे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: आज दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ BSF के जवानों की भी तैनाती की गई है. बॉर्डर पर पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है.
सुरक्षा एजेंसियों की कोशिश है कि आंदोलन में शामिल होने के लिए आने वाले प्रदर्शनकारियों की आवाजाही पर नजर रखी जाए और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखी जाए. बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीमेंटेड दीवार बनाने की तैयारी भी की जा रही है. इसके लिए पत्थर के बैरिकेड मौके पर लाए गए हैं. आंदोलन से पहले दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा का घेरा मजबूत किया जा रहा है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: गाजीपुर बॉर्डर पर आज कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे
CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस और BSF के जवानों को हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग करने का आदेश है. विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में 30000 से ज्यादा जवान अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में गिरावट
CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही. अजमेरी गेट की तरफ से आने वाले यात्रियों की संख्या भी कम रही. क्योंकि आज दिल्ली आने वाले कई ट्रेनें रद्द की गई हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना
दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन है, जिसका नेतृत्व करने के लिए अभिजीत दीपके मुंबई में दिल्ली आने के लिए निकल गए हैं. वहीं विरोध प्रदर्शन के चलते आज दिल्ली की किलेबंदी की गई. सड़कों के साथ ट्रेनें और मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: आज कनॉट प्लेस के बाजार बंद रहेंगे
CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज कनॉट प्लेस के बाजार बंद रहेंगे. विरोध प्रदर्शन में कनॉट प्लेस की दुकानों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए लोगों को इन्हें बंद रखने की सलाह दी गई है. जनपथ के पास वाला बाजार भी बंद रहेगा और दोनों इलाकों में बेरिकेडिंग करके पुलिस ने लोगों काी आवाजाही रोकी हुई है.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: आज धौला कुआं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज धौला कुआं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. धौला कुआं में आज 3 लेयर की बैरिकेडिंग की गई है और BSF के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, जो हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग कर रहे हैं. किसी भी संदिग्ध को शक होने पर ही गिरफ्तार करने के आदेश हैं.
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली में आज होटलों में रुकने वालों की जांच होगी
CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज दिल्ली में सुरक्षा इंतजाम बेहद कड़े रहेंगे. रेलवे स्टेशनों पर सबसे ज्यादा सुरक्षा बढ़ाई गई है और ट्रेनों से उतरने वाले या स्टेशन पर आने जाने वाले हर यात्री की चेकिंग के आदेश हैं. दिल्ली के होटलों में ठहरने वालों की चेकिंग करने के आदेश हैं. विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आने वाले हर शख्स पर पैनी नजर रखी जा रही है.
Cockroach Janta Party Protest, Jantar Mantar LIVE Updates: दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके के कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) विरोध प्रदर्शन करेगी. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें हैं. हालांकि दिल्ली पुलिस ने CJP को प्रदर्शन की परमिश नहीं दी. क्योंकि CJP ने 7 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की सूचना दी थी, लेकिन नियमों के अनुसार प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले आवेदन करना जरूरी है. इसलिए पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी.
विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बता दें कि आज CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर आज जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और जनपथ रोड समेत आस-पास के कई इलाकों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए है. BSF और पुलिस के करीब 38000 सुरक्षाकर्मी तैनात करके उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं. नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने वाली 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द रहेंगी. 45 मेट्रो स्टेशन भी आज बंद किए गए हैं और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं. इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में बीती रात रात 10 बजे इंटरनेट बंद कर दिया गया था, जो आज शनिवार की रात 10 बजे तक बंद ही रहेगा.
आज CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
सवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
1 hr ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
2 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
2 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
2 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
3 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
3 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
4 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
4 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
5 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines