चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रदर्शन का ऐलान किया था. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर सीजेपी का मंजूरी नहीं दी थी. दिल्ली पुलिस का कहना है कि मंजूरी लेने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी ने कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया. इसके बाद भी सीजेपी ने कहा कि वे अपना प्रदर्शन कैंसिल नहीं करेंगे, प्रदर्शन होगा. इसके लिए सीजेपी के अभिजीत दीपके, आशुतोष दास और सौरव दास मुंबई से दिल्ली आए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने ही दिल्ली पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया.
दिल्ली पुलिस की टीम उन्हें हिरासत में लेने के लिए प्लेन के अंदर ही घुस गई थी. जब दिल्ली पुलिस की टीम उन्हें हिरासत में ले रही थी, तभी अभिजीत दीपके उन्हें कुछ देर रुकने के लिए कह रहे हैं. दीपके का कहना है कि मुझे मेरा सामान तो ले लेने दीजिए. उन्होंने कहा, ‘मैं अरेस्ट होने ही आया हूं, आप मुझे अरेस्ट कर लिजिए. मैं डरने वाला नहीं हूं.’
बता दें, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को उसके गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में लिया था. यूट्यूबर ध्रुव राठी भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे. इससे पहले बेंगलुरु में सीजेपी के प्रदर्शन में ध्रुव राठी शामिल हुए थे. उन्हें डिटेन करने के लिए शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस उनके घर पर आई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरी रात उनके घर के बाहर करीब 50 पुलिसकर्मी तैनात थे.
पूरी दिल्ली में ट्रैफिक का बुरा हाल
सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में कई रूट्स बंद किए गए थे तो कई डायवर्ट कर दिए गए थे. इसके साथ ही जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं. दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट भी बंद कर दी गई है. इसकी वजह से पूरी दिल्ली में जगह-जगह पर जाम की स्थिति बनी हुई है.
संबंधित खबरें
'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर PAK को भारत ने दिया करारा जवाब
11 mins agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
20 mins agoCJP प्रदर्शनकारियों को कैसे रोक रही दिल्ली पुलिस? देखें वीडियो
33 mins ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
46 mins agoCJP प्रोटेस्ट से पहले ECI का फैसला, वोटर लिस्ट से नाम डिलीट का प्रॉसेस सख्त
56 mins agoजर्मनी में इंजीनियरिंग करते हुए कैसे यूट्यूबर बन गए ध्रुव राठी?
1 hr ago'भारत के यूथ को कोई रोक नहीं सकता...', CJP प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान
1 hr agoप्लेन में घुसकर पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को किया डिटेन
1 hr agoCJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 40 लोग हिरासत में लिया
2 hrs agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines