कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फिर से हिरासत में लिया है, क्योंकि दोनों आज कुछ समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे और अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे. CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने X पोस्ट लिखकर अजिंक्य शिंदे, सौरव दास और आशुतोष रांका समेत पार्टी के कई अन्य सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. आज सुबह तिरंगा लेकर ‘कॉकरोच’ जंतर-मंतर में घुस गए थे, लेकिन इस दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले गई.
अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो
अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि आप विरोध को खत्म नहीं कर सकते. दीपके ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें CJP के सदस्य जंतर-मंतर में घुसने के लिए गेट फांदते और भारत माता की जय जैसे नारे लगाते दिख रहे हैं. वीडियो में पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. यह हिरासत तब हुई है जब जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट लिस्ट से बाहर करके कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसके आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी है, ताकि जंतर-मंतर के अंदर किसी पार्टी के नेताओं को जाने न दिया जा सके.
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट लिस्ट से हटाया
बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट लिस्ट से हटा दिया है. यानी जंतर-मंतर अब धरना प्रदर्शन स्थल नहीं है. जंतर-मंतर पर लोग अब न धरने दे पाएंगे और न ही प्रदर्शन कर पाएंगे. दिल्ली पुलिस ने एक आदेश जारी करके 3 नए धरना प्रदर्शनस्थल नोटिफाई किए हैं, जिनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड शामिल हैं. वहीं दिल्ली पुलिस ने तीनों प्रदर्शनस्थलों पर धरनों और प्रदर्शन के लिए SOP जारी करने को भी कहा है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, केंद्र सरकार के द्वारा गठित कमेटी की सिफारिश पर जंतर-मंतर को डि-नोटिफाई करने का फैसला किया गया और आदेश जारी करके सभी थानों को आवश्यक निर्देश दिए गए.
10 अक्टूबर को होना था जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
गत 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन होने नहीं दिया. बल्कि दिल्ली का चारों तरफ से घेराव करके प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को रोका. दिल्ली के अंदर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचने वाले लोगों को हिरासत में लेकर डिटेन सेंटरों में रखा. प्रदर्शन को लीड करने के लिए मुंबई से दिल्ली आए अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को प्लेन के अंदर घुसकर ही डिटेन किया. ध्रुव राठी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी को भी हिरासत में लिया गया था, जिन्हें अन्य प्रदर्शनकारियों समेत देर रात रिहा किया गया, लेकिन अभिजीत, सौरव, आशुतोष को अगले दिन छोड़ा.
संबंधित खबरें
7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
55 mins agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 hr agoLIVE: दिल्ली की गफ्फार मार्केट में दुकान में लगी आग, 22 गाड़ियों ने बुझाई
2 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
2 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
9 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
12 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
12 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
16 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
17 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines