हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CJP की मीटिंग से पहले आशुतोष रांका समेत कई CJP कार्यकर्ता डिटेन, असम सरकार पर भड़के दीपके, जानें क्या है मामला?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने रविवार को दावा किया कि पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका और उनके कई समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले जा रही है.

विज्ञापन
आशुतोष रांका समेत कई CJP कार्यकर्ता डिटेन Photo: X(Cockroach Janta Party - CJP)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने रविवार को दावा किया कि पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका और उनके कई समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले जा रही है. ये सब एक छोटी वॉलंटियर्स मीट-अप से ठीक पहले हुआ. रांका एक दिन पहले ही गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां उन्हें CJP के कुछ समर्थकों से मिलना था. दीपके ने दावा किया कि पार्टी के नेताओं को मीटिंग करने से रोका गया.

ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके के माता-पिता की क्या है ख्वाहिश, जानें दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान कैसी थी उनकी हालत?

क्या बोले दीपके?

CJP के फाउंडर ने कहा, ”असम पुलिस ने आशुतोष रांका और CJP की एक टीम को हिरासत में लिया है और उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले जा रही है. आशुतोष और उनकी टीम असम में वॉलंटियर्स की एक छोटी सी मीटिंग करने वाले थे.” आशुतोष रांका के X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वो पुलिस के साथ एक चलती हुई गाड़ी में बैठे दिख रहे हैं. वीडियो में उन्हें ये कहते हुए सुना जा सकता है कि CM हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें और CJP वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया है क्योंकि वो असम के लोगों से डरे हुए हैं, क्योंकि पार्टी यहां के स्कूलों की सच्चाई को सामने लाना चाहती है.

विज्ञापन

रांका ने आगे क्या कहा?

पुलिस के ले जाते समय पत्रकारों से बात करते हुए रांका ने कहा कि ये कार्रवाई दिखाती है कि CM सरमा पोल खुलने से डरे हुए हैं. रांका ने आगे कहा, “उन्हें डर है कि अगर हम यहां के स्कूल दिखाएंगे, तो देश को सच्चाई पता चल जाएगी. उन्हें डर है कि लोगों को पता चल जाएगा कि कॉरपोरेट्स के फायदे के लिए काजीरंगा में उनके अधिकार कैसे छीने जा रहे थे. लेकिन हम उनसे डरते नहीं हैं. हम जानते हैं कि वो विधानसभा चुनाव निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदलकर जीते थे.”

ये भी पढ़ें: ‘फिर शुरू होगा आंदोलन…’ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, फडणवीस सरकार को घेरने की फिराक में CJP

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola