वोटर लिस्ट की SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर छिड़ा विवाद अब दिल्ली से निकलकर दक्षिण भारत तक पहुंच गया है. कॉकरोच जनता पार्टी ने केरल के कोच्चि स्थित राजेंद्र मैदान में 7 नवंबर को शाम 4 बजे ‘जंतर मंतर @कोच्चि’ नाम से एक बड़े विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है.
पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्टर जारी करते हुए अपने समर्थकों और आम जनता से इसमें शामिल होने की अपील की है. इस अभियान को ‘लोकतंत्र बचाओ! SIR रद्द करो!’ हैशटैग के साथ प्रचारित किया जा रहा है. जारी किए गए पोस्टर्स के मुताबिक, इस राष्ट्रीय स्तर के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, राष्ट्रीय सचिव आफरीन नवाज और पार्टी के मीडिया और साउथ जोन प्रभारी विजय मल्लांगी करेंगे.
सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछताछ
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 13 अक्टूबर को किए गए विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी दो एफआईआर के सिलसिले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका से करीब चार घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उनसे कम से कम 70 सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने उनमें से कुछ का जवाब नहीं दिया.
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता जंतर-मंतर के गैर-अधिसूचित स्थल पर 13 अक्टूबर को दाखिल होने के सिलसिले में अपने खिलाफ दर्ज दो एफआईआर के संबंध में गुरुवार को क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए. अधिसूचना जारी कर जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है.
एक एफआईआर कनॉट प्लेस थाने में और दूसरी एफआईआर संसद मार्ग थाने में दर्ज की गयी थी. बाद में दोनों ही एफआईआर क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई थी. ये मामले जंतर-मंतर पहुंचने के लिए निजी संपत्ति में अवैध रूप से घुसने और वहां लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोपों से जुड़े हैं. इन्होंने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था और राष्ट्र ध्वज फहराया था.
संबंधित खबरें
चार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
40 mins agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
4 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
5 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
5 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
6 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
6 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
7 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
7 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines