हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुप्रीम कोर्ट तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक होने वाले इंडिया ब्लॉक के मार्च से पहले विपक्षी सांसदों को बड़ा झटका लगा है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षा सांसदों से मिलने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन
CJI सूर्यकांत ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों से मिलने से इनकार कर दिया. (Photo: File)

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक होने वाले इंडिया ब्लॉक के मार्च से पहले विपक्षी सांसदों को बड़ा झटका लगा है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षा सांसदों से मिलने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि इसी तरह के मामले सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक पक्ष के तहत विचाराधीन हैं. लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने CJI को पत्र लिखकर सोमवार को शाम 4 से 5 बजे के बीच उनसे मिलने का समय मांगा था.

ये भी पढ़ें: क्या फिर प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? क्या है पीस बॉन्ड का नियम?

CJI को ज्ञापन सौंपना चाहता है विपक्ष

वो उन्हें एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे, जिसमें वोट चोरी को रोकने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) को रोकने और वापस पेपर बैलेट सिस्टम अपनाने की मांग की गई थी. विपक्षी दलों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है. कांग्रेस ने इसे “चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च” नाम दिया है, जिसके लिए नेताओं को दोपहर 1.30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन पर इकट्ठा होना है.

विज्ञापन

CJI ने क्या कहा?

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के मुलाकात के अनुरोध के जवाब में CJI ने कहा कि प्रशासनिक पक्ष पर कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कांग्रेस नेता से न्यायिक पक्ष में याचिका दायर करने को कहा, जिस पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है. उन्होंने कहा कि अगर नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है, तो सुप्रीम कोर्ट सभी नागरिकों के लिए 24 घंटे खुला है. सूत्रों ने बताया कि CJI ने ये भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट प्रशासनिक पक्ष पर कार्यपालिका के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है. इससे पहले, राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट तक मार्च भारतीय लोग निकालेंगे, जो पार्टी, लिंग, जाति, समुदाय और राज्य से ऊपर उठकर एकजुट होंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन तेज, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola