CJI DY Chandrachud Excited To Sing In Antakshari Game: ‘मैं गाना गाने के लिए एक्साइटेड था, लेकिन किसी ने मुझसे रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि मैं अंताक्षरी के खेल में हिस्सा न लूं’ ये कहना है भारतीय चीफ जस्टिस (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ का। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस हफ्ते स्पोर्ट्स और कल्चरल मीट का आयोजन किया गया। इसी मीट में विजेताओं को पुरस्कार देते हुए CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि वो गाना गाने के लिए एक्साइटेड थे, लेकिन उन्हें अंताक्षरी में भाग लेने से मना कर दिया गया। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी आवाज अच्छी नहीं, इसलिए उनके गाने पर भरोसा नहीं किया जा सकता है, हालांकि, वो फुटबॉल खेलने में काफी अच्छे हैं।
कर्मचारियों के बीच भाईचारे को बढ़ाना
इस मीट का उद्देश्य कोर्ट के रजिस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच भाईचारे को बढ़ाना था। इस कल्चरल मीट के दौरान कर्मचारियों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गई। बुधवार को कल्चरल मीट के विजेताओं को पुरस्कार और अवॉर्ड दिये जाने के लिए समारोह किया गया, जिसमें CJI चंद्रचूड़ ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार और अवॉर्ड दिये। इस दौरान उन्होंने अपने गाने के शौक जाहिर किया और इस तरह के इवेंट की खासियत बताई।
यह भी पढ़ें: AI की मदद से कैसे ठगे जा सकते हैं आप, करोड़ों लोगों के लिए चेतावनी है यह खबर
CJI चंद्रचूड़ की खुशी
CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि ‘मुझे इस की बहुत खुशी होती है कि इस एनुअल प्रोग्राम में रजिस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के परिवार भी हिस्सा लेते हैं। वैसे हमारा रजिस्ट्री परिवार कुल 2,500 कर्मचारियों का है। ऐसे में जब इस तरह के एनुअल प्रोग्राम में इन कर्मचारियों के परिवार भी भाग लेते हैं तो ये परिवार और बड़ा हो जाता है।
कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा
इसी इवेंट के दौरान CJI ने सरप्राइज देते हुए रजिस्ट्री के सभी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा की। CJI ने कहा कि इस तरह की घोषणा आमतौर पर तब की जाती है जब कोई मुख्य न्यायाधीश रिटायर होते हैं और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
8 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
22 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines