CJI DY Chandrachud: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ अपने फैसलों के लिए चर्चित रहे हैं। सीजेआई की पहल पर सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की आंखों से पट्टी खोली गई। ये एक ऐतिहासिक कदम रहा। उनका कार्यकाल 10 नवंबर, 2024 को खत्म हो रहा है। उनके बाद न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। अपना कार्यकाल पूर्ण होने से पहले सीजेआई एक वकील पर भड़कते हुए नजर आए। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान सीजेआई ने वकील से यहां तक कह दिया- जाकर वेबसाइट चेक करो। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।
जस्टिस ऋषिकेश रॉय को कह दिया ऋषिकेश मुखर्जी
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में किसी मामले को लेकर बहस चल रही थी। एक वकील ने बहस के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ऋषिकेश रॉय को ‘जस्टिस ऋषिकेश मुखर्जी’ कह दिया। एक मामले के बारे में बताते हुए वकील ने कहा- ”यह मामला न्यायमूर्ति ऋषिकेश मुखर्जी के समक्ष था।” जब सीजेआई चंद्रचूड़ ने ये सुना तो उन्होंने तुरंत वकील को टोका।
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में बड़ा हादसा, भारी बारिश से ढही निर्माणाधीन इमारत, 17 लोग फंसे
यह तो हद ही हो गई
उन्होंने कहा कि एक वकील को जजों के नाम पता होने चाहिए। सीजेआई ने कहा- ”ऋषिकेश मुखर्जी या जस्टिस ऋषिकेश रॉय?” अगर आप रॉय को मुखर्जी बना देंगे तो, आपको अपने जजों के बारे में जानना ही होगा। यह तो हद ही हो गई। आप जाकर वेबसाइट चेक करें। बता दें कि ऋषिकेश मुखर्जी मशहूर फिल्म निर्माता रहे हैं। उन्होंने आनंद, गोलमाल, चुपके चुपके, गुड्डी, बावर्ची और अभिमान फिल्म से पहचान बनाई।
केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं ऋषिकेश रॉय
वहीं जस्टिस ऋषिकेश रॉय सितंबर 2019 से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे हैं। वह इससे पहले केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और गुवाहाटी हाई कोर्ट में जज के रूप में कार्य कर चुके हैं। जज बनने से पहले वह खुद एक वरिष्ठ वकील के रूप में काम करते थे।
ये भी पढ़ें: Video: वक्फ विधेयक पर JPC बैठक में भिड़े BJP-TMC सांसद, कल्याण बनर्जी कैसे हुए चोटिल? अब जेपीसी से भी सस्पेंड
संबंधित खबरें
LIVE: PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों के साथ मनाएंग त्योहार
48 mins agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
10 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
13 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
14 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
16 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
18 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
18 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
20 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
21 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines