संसद में SIR पर चर्चा की मांग को लेकर दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्यसभा में CISF के जवान तैनात कर दिए गए हैं। इसको लेकर कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इससे सदन की गरिमा को चोट पहुंची है, जबकि सत्ता पक्ष का कहना है कि जिन्हें CISF का जवान कहा जा रहा है, वे मार्शल हैं।
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी का वीडियो वायरल
इसी बीच कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही हैं कि “सिर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं”। दरअसल, राज्यसभा में CISF की तैनाती को लेकर चल रहे विवाद पर मीडिया से बात करते हुए रेणुका चौधरी ने कहा कि उन्हें लगता है कि अगर CISF बुला लेंगे तो हम डर जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि हम अपना सिर कटवा लेंगे, पर उनके आगे नहीं झुकेंगे। हम कुएं में खड़े हो जाएंगे और हमें उनकी इजाजत की जरूरत नहीं है। हमने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया। CISF क्यों आई? क्या हम आतंकवादी हैं या नक्सली? वे आतंकवादियों और विद्रोहियों को नहीं पकड़ रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर में शामिल लोगों को पकड़ने में उन्हें इतने दिन लग गए और पता नहीं कौन मारा गया। एक अन्य बयान में उन्होंने कहा कि “सिनेमा देखकर इनका (सरकार का) दिमाग खराब हो गया है।”
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर रेणुका चौधरी का यह बयान खूब वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से X (पूर्व में ट्विटर) पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। कुछ लोग उनके इस बयान को लेकर खिंचाई कर रहे हैं, तो कुछ ने इसे सरकार पर तीखा हमला करार दिया है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा कि “ये खुद ही फिल्मों के डायलॉग बोल रही हैं और कह रही हैं कि सरकार का सिनेमा देखकर दिमाग खराब हो गया है।”
यह भी पढ़ें : ‘मेरी नाक शुरू तो आपका लोकतंत्र खत्म’, राज्यसभा में CISF की तैनाती पर तीखी बहस, जेपी नड्डा ने दिया ये जवाब
मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा?
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि सदन में CISF के जवानों की तैनाती से हम हैरान हैं। उन्हें वेल में बुलाया जा रहा है, जबकि सदस्य अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर रहे थे। हमने इसे कल भी देखा और आज भी देखा। हमारी संसद का स्तर इतना गिर गया है। यह बेहद आपत्तिजनक है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में CISF के जवान सदन के वेल में तब नहीं आएंगे जब सदस्य जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे हों।
संबंधित खबरें
मार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 hr agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
2 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
5 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
5 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
7 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
7 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines