हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दिल्ली मेट्रो में कपल की अश्लील हरकतों और महिला लुटेरी गैंग पर कड़ा एक्शन, CISF ने तैनात कीं 22 घातक महिला कमांडो!

सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सरोज भूपेंद्र ने कहा कि नए शामिल किए गए कमांडो को उन मेट्रो स्टेशनों पर तैनात किया गया है, जहां महिला यात्रियों की तादाद अधिक है.

विज्ञापन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने पूरे नेटवर्क में आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करते हुए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी में क्यूआरटी विंग में 22 महिला कर्मियों को शामिल किया है. सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सरोज भूपेंद्र ने कहा कि नए शामिल किए गए कमांडो को उन मेट्रो स्टेशनों पर तैनात किया गया है, जहां महिला यात्रियों की तादाद अधिक है. इनमें राजीव चौक, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, सरोजिनी नगर और दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस स्टेशन शामिल हैं.

शामिल होने के बाद, परिचालन तैयारियों को बढ़ाने के लिए महिला कमांडो को अत्याधुनिक आर्म्स चलाने का विशेष ट्रेनिंग दिया गया है. ये सभी कमांडो मेट्रो की शुरुवात से लेकर बंद होने तक तैनात रहेगी.

सीआईएसएफ के सीनियर इंस्पेक्टर धर्मवीर गुलिया ने कहा कि देश भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए अपने जनादेश के तहत दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा सौंपी गई है. यह देश की सबसे व्यस्त शहरी पारगमन प्रणालियों में से एक के लिए लिंग-समावेशी और परिचालन रूप से चुस्त सुरक्षा संरचना के निर्माण पर बल के निरंतर फोकस को दर्शाता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola