Christmas Day: देश-विदेश में क्रिसमस पर्व की तैयारी जोरों पर हैं। भारत में भी युवाओं ने 25 दिसंबर की तारीख को लेकर अपने प्लान बना रखे हैं। ऐसा हो सकता है कि ज्यादातर लोगों का न पता हो इस तारीख का महत्व, लेकिन वे एक छुट्टी के तौर पर व खुशी मनाते हुए पार्टी करते हैं। क्रिसमस ईव है आज और लोग इसे भी अच्छे से अपने परिवार के साथ मनाने के लिए तैयार हैं। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार कैरोल्स, बेकिंग केक और कुकीज से जुड़ा हुआ है। यह मिल-जुलकर रहना सिखाता और इस दौरान सजावट जैसे सितारे और बाउबल्स सभी का दिल जीतते हैं और आप सांता क्लॉज को कैसे भूल सकते हैं?
क्रिसमस पर्व का इतिहास क्या है?
ऐसा माना जाता है कि जोसेफ और मैरी ने 25 दिसंबर को बेथलहम में ईसा मसीह को जन्म दिया था, जिन्हें ईश्वर का पुत्र माना जाता है। Jesus of Nazareth एक आध्यात्मिक गुरू थे जिनकी शिक्षाओं ने ईसाई धर्म की नींव रखी। हालांकि बाइबल में उनके जन्म की किसी विशेष तिथि का उल्लेख नहीं है। एम्पायर कॉन्सटेंटाइन (पहले ईसाई रोमन सम्राट) ने 25 दिसंबर को क्रिसमस के रूप में नामित किया, जो कि ईसा मसीह के जन्म को मनाने का दिन बन गया।
और पढ़िए –उत्तर भारत में ठंड का कहर; घना कोहरा… शीतलहर के बीच देरी से चल रही हैं 21 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1870 में 25 दिसंबर को एक संघीय अवकाश के रूप में घोषित किया और यह तब से दुनिया भर में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त अवकाश रहा है।
25 दिसंबर की तारीख का महत्व
दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से 25 दिसंबर की पूर्व संध्या पर लोग चर्चों में आधी रात को जुटते हैं और सभी परिवार अपने घरों को क्रिसमस की चीजें जैसे स्टॉकिंग्स, टिनसेल्स और पेड़ से सजाते हैं।
और पढ़िए –MP News: VHP की स्कूल संचालकों को चेतावनी, कहा- क्रिसमस पर हिंदू बच्चों को न बनाए सांटा क्लॉज
बच्चों को सांता क्लॉज या फादर क्लॉज की कहानियां सुनाई जाती हैं, जिनकी पहचान कुछ यूं हैं कि वे एक सफेद पोशाक में लंबी सफेद दाढ़ी वाले एक बूढ़े व्यक्ति हैं, जो अपने साथ खिलौनों से भरा बैग लिए हुए है। बच्चों का मानना है कि वे आधी रात को आते हैं और सजे हुए पेड़ के नीचे उपहार छोड़ जाता है। बता दें कि इस दिन लोग कार्निवाल में शामिल होते हैं और इस दिन परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: इंडिया गेट से हिरासत में लिए गए अंकिता भंडारी के माता-पिता रिहा
6 mins agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
7 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
7 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
10 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
13 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
13 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
14 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
14 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines