Chirag paswan wrote letter to Tejashwi yadav: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान के बीच एक और बड़ी सियासी घटना घटी है। बिहार में आज लोकसभा की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच मां को गाली देने के मामले में लोजपा नेता चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को चिट्ठी लिखी है।
चिट्ठी में तेजस्वी ने लिखा कि मैं ऐसी बातों को सार्वजनिक करने का पक्षधर कभी नहीं रहा हूं लेकिन कुछ बातें जनता के बीच आनी जरूरी है। मैंने हमेशा आपको छोटा भाई माना और आपके और मेरे परिवार में कोई फर्क नहीं समझा। कुछ दिनों पहले जमुई की चुनावी सभा में कुछ असामाजिक तत्वों ने मुझे और मेरे परिवार को लेकर आपके सामने ही अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। मुझे दुख तब हुआ जब आपकी पार्टी की प्रत्याशी जो स्वयं एक महिला इस घटना को नजरअंदाज करती रही। भीड़ की पहली पंक्ति में खड़े लोग चिल्ला-चिल्लाकर मुझे और मेरी मां को गाली दे रहे थे और आप खामोशी से खड़े थे।
चिराग ने आगे कहा कि उस वक्त मंच पर इतना भी शोर नहीं था कि आपकी कानों में वो बात नहीं आई हो। मंच पर आपसे कुछ ही दूर इस प्रकार के शब्द कहे जा रहे थे।
मेरे ही नहीं किसी और परिवार के बारे में ऐसी भाषा का प्रयोग अनुचित है। इस प्रकार के मामले में नेताओं की खामोशी असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देती है। जनप्रतिनिधि होने के नाते हम सभी को मर्यादा का परिचय देना चाहिए।
चिराग ने तेजस्वी की मां राबड़ी देवी का जिक्र करते हुए लिखा कि मैंने श्रीमती राबड़ी देवी जी और अपनी मां में कोई फर्क नहीं समझा। ऐसे में मुझे आपसे ये उम्मीद नहीं थी। मैं मानता हूं कि राजनीतिक दलों के विचार अलग हो सकते हैं लेकिन वैमनस्य होना उचित नहीं है। आपकी पार्टी के समर्थकों ने 90 के जंगलराज की यादें ताजा करा दी। उस दौर में मां-बेटियां घर से नहीं निकल पाती थी। आज इस घटना के बाद पुत्र होकर मुझे मां के बारे में ऐसी बाते सुनने को मिल रही है जो बहुत ही पीड़ादायक है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि आप मेरी माताजी का अपमान करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
9 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines