कार्ति चिदंबरम की बढ़ी मुश्किलें, चीनी वीजा स्कैम केस में आरोप तय, कांग्रेस सांसद बोले- सभी विकल्पों पर करेंगे गौर

यह मामला साल 2011 का है. कार्ति चिदंबरम पर आरोप हैं कि एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने के रिश्वत ली गई थी.

karthik chidambaram

कार्ति चिदंबरम पर 50 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है.

दिल्ली की कोर्ट ने चीनी वीजा स्कैम केस में कार्ति चिदंबरम के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में कांग्रेस सांसद चिदंबरम और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप तय हुए हैं. कोर्ट ने इस मामले में भास्कर रमन को भी आरोपी बनाया है. सीबीआ मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी.

विज्ञापन

कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि कानून मुझे कई विकल्प देता है और उन सभी विकल्पों का इस्तेमाल किया जाएगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : CBI का कार्ति चिदंबरम पर शिकंजा, जानें किस मामले में दर्ज हुआ नया मुकदमा

क्या है मामला?

यह मामला साल 2011 का है, जब कार्ति चिदंबरम के पिता पी. चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे. इस मामले में आरोप हैं कि एक पावर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे 263 चीनी नागरिकों को नियमों के खिलाफ जाकर वीजा दिलाने के लिए कार्ति चिदंबरम और उनके सहयोगियों ने कथित तौर पर रिश्वत ली थी.

विज्ञापन

ये चीनी नागरिक पंजाब में वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड के लिए काम कर रहे थे. इस मामले में करीब 50 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है. यह रिश्वत वीजा की अवधि बढ़वाने के लिए ली गई थी. प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ