Chinese Soldiers Ladakhi Shepherds Clash Video: यह भारत की जमीन है, तुम रोकने वाले कौन होते हो? तुम यहां कैसे आए? चीन के सैनिकों ने लद्दाख के चरवाहों को भेड़े चराने से रोका तो उन्होंने पलटकर चीनी सैनिकों को उनकी ‘औकात’ दिखा दी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लद्दाख में कुछ भारतीय चरवाहों ने चीन से लगी सीमा के पास चीन के सैनिकों को करारा जवाब दिया। चरवाहे इलाके में भेड़ें चराने आए थे। चीनी सैनिकों ने इन्हें रोका तो चरवाहों ने कहा कि यह भारत देश की जमीन है।
घटना कई दिन पुरानी, वीडियो अब सामने आया
पैंगोग झील के उत्तरी किनारे से सटे चारागाह पर भारतीय चरवाहों और बंजारों को चीनी सैनिकों ने दबाना चाहता तो उन्हें उनका हक दिलाने में भारतीय सेना ने मदद की, क्योंकि मजबूत सेना और नागरिक संबंध बनाने और बॉर्डर से सटे इलाकों के लोगों के हितों का ध्यान रखने के लिए भारतीय सेना प्रतिबद्ध है।
हालांकि घटना जनवरी महीने के शुरुआत की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो देखकर लोग चरवाहे की तारीफ करते हुए उसे सलाम कर रहे हैं। उसे शाबाशी दे रहे हैं।
पार्षद कोंचोक ने भारतीय सेना का आभार जताया
पूर्वी लद्दाख के चुशुल से पार्षद कोंचोक स्टेन्जिन ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। उन्होंने लिखा कि देखिए कैसे चीन के सैनिक लद्दाख में घुसने की कोशिश करते हैं और कैसे भारत देश के चरवाहों ने बहादुरी से उनका सामना करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया।
उन्होंने चीनी सैनिकों से कहा कि जिस इलाके में तुम हमें जाने से मना कर रहे है, वह चरागाह भूमि है। भारत देश की भूमि है। इसके बाद चीनी सैनिक चले गए। कोंचोक ने सेना के जवानों का आभार जताया कि उन्होंने चरवाहों और बंजारों को उनका हक दिलाने में मदद की।
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
2 hrs agoLIVE: दिल्ली में BS6 वाहनों को एंट्री नहीं, सिंघु बॉर्डर पर चेकिंग जारी
2 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
2 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
2 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
3 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
9 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
10 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
10 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
12 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines