बुधवार को चीन ने NEET समेत प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े बार-बार होने वाले विवादों को लेकर भारत पर तंज कसा. चीन ने अपने देशव्यापी यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट ‘गाओकाओ’ (Gaokao) के सुचारू आयोजन का उदाहरण दिया, जिसमें दो दिनों में लगभग 1.3 करोड़ छात्र शामिल हुए थे. इस बड़े प्रयास का जिक्र करते हुए, भारत में चीनी दूतावास ने बताया कि परीक्षा बिना किसी रुकावट के आयोजित हो, इसके लिए कारखानों में कामकाज रोक दिया गया, सड़कों को खाली कराया गया और पूरा देश छात्रों के समर्थन में एकजुट हो गया.
चीन ने क्या कहा?
भारत में चीनी दूतावास ने X पर एक पोस्ट में इस परीक्षा के बड़े पैमाने और इसके आयोजन की तारीफ करते हुए इसकी तुलना भारत की JEE और NEET प्रवेश परीक्षाओं से की. चीन के ये टिप्पणी भारत में परीक्षा के मैनेजमेंट पर उठ रहे सवालों के बीच आई है, जो 3 मई को NEET-UG पेपर लीक होने के बाद शुरू हुए थे. अब 21 जून को नीट की दोबारा परीक्षा होगी. चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने कहा कि चीन की ‘गाओकाओ’ परीक्षा – जो दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा है और भारत की JEE और NEET परीक्षाओं के बराबर मानी जाती है, वो 1.3 करोड़ छात्रों के लिए सिर्फ दो दिनों में सुचारू रूप से आयोजित की गई. इस पोस्ट में परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए देश भर में की गई असाधारण लॉजिस्टिकल व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया. चीनी राजदूत ने कहा कि फैक्टरियां रुक गईं, सड़कें शांत हो गईं, पूरा देश अपने छात्रों के समर्थन में एकजुट हो गया.
क्यों खास है ‘गाओकाओ’
गाओकाओ (Gaokao) को दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा माना जाता है. यह चीनी यूनिवर्सिटीज में एडमिशन का मुख्य जरिया है और अक्सर इसे किसी स्टूडेंस की लाइफ की सबसे अहम घटनाओं में से एक माना जाता है. इस साल ये परीक्षा दो दिनों तक चली, जिसमें पूरे देश से लगभग 1.3 करोड़ उम्मीदवार शामिल हुए. दूतावास की ओर से भारत की इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के साथ की गई तुलना खास तौर पर ध्यान खींचने वाली थी. जहां NEET और JEE अलग-अलग आयोजित की जाती हैं और हर साल इनमें लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं, वहीं गाओकाओ यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया को एक ही राष्ट्रीय परीक्षा में समेट लेती है.
संबंधित खबरें
क्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
11 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines