Health Minister JP Nadda Statement On China HMPV Virus : दुनिया अभी पूरी तरह से कोरोना महामारी से उबर नहीं पाई है। इस बीच चीन में एक और नया HMPV वायरस आ गया है, जो धीरे-धीरे कई देशों में अपना पैर पसार रहा है। भारत में भी HMPV वायरस के केस मिले हैं। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बड़ा बयान दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को एचएमपीवी वायरस को लेकर कहा कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहचान सबसे पहले 2001 में हुई थी और यह कई सालों से पूरी दुनिया में फैल रहा है। यह वायरस सांस और हवा के जरिए फैलता है। यह हर उम्र के लोगों को संक्रमित कर सकता है। सर्दियों और शुरुआती वसंत के महीनों में यह वायरस ज्यादा फैलता है।
WHO जल्द शेयर करेगा नए वायरस की रिपोर्ट
उन्होंने आगे कहा कि चीन में एचएमपीवी वायरस के मामलों की हालिया रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र चीन के साथ-साथ पड़ोसी देशों में स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वायरस पर संज्ञान लिया है और जल्द ही देश के साथ अपनी रिपोर्ट शेयर करेगा।
सांस संबंधित वायरस की गई समीक्षा
जेपी नड्डा ने कहा कि आईसीएमआर और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के पास उपलब्ध सांस संबंधित वायरस के लिए देश के डेटा की भी समीक्षा की गई है और भारत में किसी भी सामान्य श्वसन वायरल में कोई उछाल नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की समीक्षा के लिए 4 जनवरी को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समूह की बैठक हुई थी।
स्वास्थ्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है देश : स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि इस वायरस को लेकर देश की स्वास्थ्य प्रणालियां और निगरानी नेटवर्क सतर्क हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि देश किसी भी उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। आपको बता दें कि कर्नाटक, कोलकाता और गुजरात में चीन के नए HMPV वायरस से संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
संबंधित खबरें
SC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
37 mins agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
1 hr agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
2 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
2 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
4 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
6 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines