PM Modi Wang YI Meeting: प्रधानमंत्री मोदी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो के सदस्य एवं चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की है, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का संदेश और तियानजित में होने SCO शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं बैठक पर भी चर्चा की।
द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-चीन सीमा पर शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत दोनों देशों के बीच छिड़े सीमा विवाद के न्यायसंगत, तर्कसंगत और सभी पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने पिछले साल कजान में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का स्वागत किया। SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का निमंत्रण भी सहर्ष स्वीकार किया।
शिखर सम्मलेन निमंत्रण के लिए आभार जताया
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने, वैश्विक शांति एवं समृद्धि बनाए रखने, सीमा पर शांति और सौहार्द कायम रखने में चीन को हरसंभव सहयोग करेगा। प्रधानमंत्री ने SCO शिखर सम्मेलन के निमंत्रण के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग को आभार भेजा और सम्मेलन में आने की स्वीकृति दी। शिखर सम्मेलन के लिए चीन की अध्यक्षता को समर्थन दिया और कहा कि वह खुद भी चीन के तियानजिन में देश के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने के लिए उत्सुक हैं।
3 दिन के दौरे पर आए चीन के विदेश मंत्री
बता दें कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 से 20 अगस्त 2025 तक 3 दिन के भारत दौरे पर आए। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग यी का भारत दौरा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने, सीमा विवाद सुलझाने और सीमा पर शांति एवं सौहार्द कायम करने की पहल के साथ-साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है। SCO शिखर सम्मेलन के लिए भी यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है।
विदेश मंत्री और NSA से की मुलाकात
बता दें कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त दिन सोमवार को शाम करीब सवा 4 बजे नई दिल्ली पहुंचे। शाम 6 बजे उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ नई दिल्ली में ही द्विपक्षीय वार्ता की। 19 अगस्त दिन मंगलवार की सुबह 11 बजे नई दिल्ली में ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल से सीमा विवाद पर 24वें दौर की विशेष प्रतिनिधि (SR) वार्ता की। शाम 5:30 बजे वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उन्हें SCO शिखर सम्मेलन का निमंत्रण पत्र सौंपा।
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 mins agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
1 hr agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
1 hr agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
1 hr agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
2 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
3 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
5 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines