Chief Justice DY Chandrachud last day at work: आज 8 नवंबर, 2024 को देश के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का काम पर आखिरी दिन था। इस अवसर पर उन्होंने अपना विदाई संदेश दिया। चीफ जस्टिस ने न्यायपालिका में अपने लंबे सफर के बारे में बताते हुए सभी से माफी मांगी। दरअसल, अपने संदेश में उन्होंने कहा कि अगर मैंने अनजाने में किसी को ठेस पहुंचाया हो तो मुझे माफ कर दीजिए, विदाई समारोह में वह भावुक भी दिखे।
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मेरे जाने के बाद इस न्यायालय में कोई अंतर नहीं आने वाला है, क्योंकि न्यायमूर्ति संजीव खन्ना जैसा स्थिर और गरिमामय व्यक्ति इस न्यायालय का कार्यभार संभालेगा। बता दें 8 नवंबर, 2022 को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के चीफ जस्टिस बने थे। उनके बाद अब जस्टिस संजीव खन्ना नए चीफ जस्टिस होंगे। अपनी सेवाएं समाप्त होने पर उन्होंने कहा कि मैं सोच रहा हूं कि सोशल मीडिया पर अब मुझे ट्रोल करने वालों का क्या होगा? अब तो वे सब बेरोजगार हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Bengaluru: गमलों की फोटो के बीच ऐसा क्या दिखा? पुलिस ने दंपती को डाला सलाखों के पीछे
हमारे काम से मामले बनते और बिगड़ते हैं
उन्होंने कहा कि मैं अपने सहयोगियों और कानूनी बिरादरी के सभी सदस्यों का काम में मुझे सहयोग करने के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि हम अदालत में किसी तीर्थयात्री के रूप में काम करने आते हैं। हम जो काम करते हैं, उससे मामले बन सकते हैं या बिगड़ भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में एक एक से महान न्यायाधीश हुए हैं, जिन्होंने इस न्यायालय की गरिमा को सुशोभित किया है और देश के चीफ जस्टिस के पद को आगे बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें: यूपी सरकार के ‘बुलडोजर’ पर Supreme Court सख्त, मकान तोड़ने पर लगाया 25 लाख का जुर्माना
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
9 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
12 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
12 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
15 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
16 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
17 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
18 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
20 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
20 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines