सुप्रीम कोर्ट की फेक वेबसाइट पर मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने लिया गंभीर संज्ञान, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन

Supreme Court fake website, Chief Justice DY Chandrachud, Supreme Court, Cyber Fraud
विज्ञापन

Supreme Court Fake Website: देश में लगातार साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शातिरों ने सुप्रीम कोर्ट के नाम से एक फर्जी वेबसाइट बना डाली है। मामला सामने आते ही सुप्रीम कोर्ट ने इसका गंभीरता के साथ संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि लोग किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या गोपनीय जानकारी इस फर्जी वेबसाइट पर साझा न करें।

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया सर्कुलर

सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से जारी सर्कुलर में लिखा है कि रजिस्ट्री जनता को सलाह देती है कि वे प्रामाणिकता की पुष्टि किए बिना इस फर्जी लिंक पर न तो क्लिक करें और न ही उसे साझा करें। उन्होंने कहा है कि भारत का सुप्रीम कोर्ट कभी भी व्यक्तिगत जानकारी, वित्तीय विवरण या कोई अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगेगा।

विज्ञापन

ये है सुप्रीम कोर्ट की असली वेबसाइट

उन्होंने कहा है कि कृपया यह भी ध्यान रखें, भारत का सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के डोमेन का नाम www.sci.gov.in है, जो उपयोगकर्ताओं के लिए है। किसी भी यूआरएल पर क्लिक करने से पहले इसे सत्यापित करने के लिए हमेशा यूआरएल पर होवर करें।

धोखाधड़ी के लिए हो रहा इस्तेमाल

फिशिंग एक प्रकार का साइबर हमला है, जिसमें हमलावर व्यक्तियों को उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर या व्यक्तिगत पहचान विवरण जैसी संवेदनशील जानकारी लेकर धोखा देने के लिए भ्रामक रणनीति का इस्तेमाल करते हैं। इस जानकारी को लेने का मुख्य उद्देश्य धोखाधड़ी के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

पासवर्ड बदलने की दी सलाह

सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया है कि शातिरों ने असली साइट की नकल करके फर्जी वेबसाइट तैयार की है। कोर्ट ने फिशिंग हमले के पीड़ित सभी लोगों को ऑनलाइन खातों के पासवर्ड बदलने और इस फर्जी वेबसाइट की रिपोर्ट करने के लिए अपने बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियों से संपर्क करने की भी सलाह दी।

सीजेआई मे कही ये बात

इस बारे में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने वकीलों और वादियों को सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट के बारे में चेतावनी दी है। साथ ही उन्हें डिजीटल लेनदेन में सावधान रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि कृपया सावधान रहें। उस लिंक पर क्लिक न करें। लेनदेन के लिए इसका उपयोग न करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ