Chief Justice DY Chandrachud: पैसे ठगने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। स्कैमर्स के हाथ जो लगता है, उसको वे अपना शिकार बनाते हैं। आज कल एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खुद को सुप्रीम कोर्ट सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ बता रहा है। इस मैसेज में सीजेआई का नाम लेकर मदद के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। यह मैसेज ठगी का एक तरीका है, जिसपर DY चंद्रचूड़ ने पुलिस से एक्शन लेने को कहा है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने शिकायत दर्ज की है.
कैब बुक करने के लिए मांगे पैसे
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ के नाम से जो फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है, उसमें कैब बुक करने के लिए पैसे मांग जा रहे हैं। पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है ‘नमस्कार, मैं सीजेआई हूं और कॉलेजियम की तत्काल बैठक है और मैं कनॉट प्लेस में फंस गया हूं, क्या आप मुझे कैब के लिए 500 रुपये दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें… Chief Justice Of India: रिटायरमेंट से एक दिन पहले CJI यूयू ललित ने साझा किए अपने कार्यकाल के शानदार अनुभव, कही यह बात
कोर्ट ने लिया एक्शन
सुप्रीम कोर्ट ने वायरल पोस्ट पर संज्ञान लिया है और मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की है। साइबर पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। करीब एक महीना पहले भी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में जज के साथ ठगी का मामला सामने आया था।
बता दें कि हाल ही में, भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक ‘डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म’ बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें भुगतान धोखाधड़ी के जोखिमों को कम किया जा सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 30 मई को जारी की गई सालाना रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023 में बैंकों द्वारा रिपोर्ट की गई वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
कौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
54 mins agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
2 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines